Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपने बुरे दौर से गुजर रही है. बीते एक साल में पाक का हाल बेहाल हो गया है. देश में कई चीजों की किल्लत होने लगी है. इस बीच एक पाकिस्तान की एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई है जो पाक की मौजूदा हालात से बिल्कुल अलग है. मीडिया रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के राजनेताओं के परिवारों के पास करोड़ों की दौलत है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नियां उन दोनों से कहीं ज्यादा अमीर हैं. यह जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान को मिले जून 2020 तक के आंकड़ों के आधार पर सामने आई हैं.
जानकारी के अनुसार, शहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) की पहली पत्नी नुसरत के पास कुल 23 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसके अलावा इनके पास खेती से जुड़ी 9 प्रॉपर्टी, लॉहौर और हजारा में एक-एक मकान भी है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन की रिपोर्ट की मानें तो नुसरत ने कई और अलग-अलग सेक्टरों में निवेश कर रखा है.
पीएम शहबाज शरीफ के पास लंदन में 13 करोड़ रुपए का घर, लाहौर और शेखपुरा में खेती की जमीन के साथ ही पाकिस्तान में भी दो अलग-अलग जगहों पर घर हैं. हालांकि शहबाज पर 14 करोड़ रुपए का कर्ज भी है और उनके बैंक खातों में दो करोड़ रुपए हैं. इसके साथ ही पीएम शहबाज शरीफ की दूसरी पत्नी तहमीना दुर्रानी की कुल संपति करीब 57 लाख रुपए हैं. वहीं, उनके नाम से दो गाड़ियां भी हैं.
ये भी पढ़ें: Nirav Modi: भगोड़े नीरव मोदी के एचसीएल हाउस की कीमत घटी, फिर नीलामी के आदेश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पास छह प्रॉपर्टी है. जिसमें दो घर, खेती की जमीन समेत कुछ और प्रॉपटी भी शामिल है. इमरान के नाम से कोई गाड़ी नहीं है और ना ही किसी दूसरे देश में कोई प्रॉपर्टी है. इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की नेट वर्थ 14 करोड़ रुपए है.
सरकारी खजाने पर लगातार बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) की सरकार ने कई कदम भी उठाए हैं, लेकिन अभी भी पाकिस्तान अपने बुरे दौर से उबर नहीं पाया है.
-भारत एक्सप्रेस
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…
Viral Love Story: प्यार और वफा की एक ऐसी मिसाल जो सोशल मीडिया पर दिल…