होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Rahul Dravid and Rohit Sharma (Twitter)
IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से तीन मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर श्रीलंकाई टीम को टक्कर देगी. हालांकि टी-20 और वनडे टीम काफी अलग होगी. छोटे ब्रेक के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. बता दें, ये सीरीज भारत के वनडे विश्व कप की तैयारी की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है. जो टीम सेलेक्शन के लिए काफी अहम रहने वाली है.
मिशन वनडे वर्ल्ड कप!
साल 2023 में कई बड़े आईसीसी इवेंट खेले जाने हैं. जिसमें सबसे बड़ा होगा वनडे विश्व कप. जिसकी मेजबानी भारत करेगा. टीम इंडिया अपने इस मिशन के लिए तैयारी में जुटी हुई है. श्रीलंका सीरीज इसकी शुरुआत होगी. इस सीरीज से टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को परखेगा और उन खिलाड़ियों को ढूंढ़ने की कोशिश करेगा जो भारत को विश्व कप दिला सकें.
क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
साल बदला, हाल नहीं. टीम इंडिया के सामने लंबे समय समय से बेस्ट प्लेइंग-11 तैयार करने की चुनौती है. जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. कभी ओपनिंग कॉम्बिनेशन तो बॉलिंग कॉम्बिनेशन का नुकसान टीम इंडिया को उठाना पड़ रहा है. अब श्रीलंका के खिलाफ भी यही सवाल टीम इंडिया को परेशान कर रहा है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘रख-रख के देता है’, हारिस रऊफ नहीं भूले हैं वर्ल्ड कप में कोहली के हाथों पिटाई
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
पॉसिबल प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज?
-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम
तीनों वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे. लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…