दुनिया

World Hindi Day 2023: विश्व हिंदी दिवस आज, इंदिरा गांधी से है इस दिन का खास नाता

World Hindi Day 2023: प्रत्येक साल 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. वहीं हर साल इसके लिए किसी न किसी थीम का निर्धारण भी किया जाता है. इस बार ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले’ को इस साल हिंदी दिवस का थीम बनाया गया है.

हिंदी के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और देश-दुनिया में कुल मिलाकर 26 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने इस भाषा को अपनाया है. भारत में इसकी महत्ता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यह भारत सरकार की राजकीय भाषा है और उत्तर भारत में तो इसी का बोलबाला है.

इंदिरा गांधी और विश्व हिंदी दिवस

साल 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ किया था. उसके बाद हिंदी को बढ़ावा देने की एक मुहिम सी चल पड़ी. हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए भारत समेत यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, संयुक्त राज्य अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे कई देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया.

वहीं इसका आकार बड़ा करते हुए पहली बार 10 जनवरी, 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था. इसके बाद तो हिंदी भाषी लोगों की संख्या और इसकी महत्ता को देखते हुए, इसके प्रसार हेतु हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा.

इसे भी पढ़ें: Rishi Sunak: ब्रिटेन का अगला आम चुनाव हार सकते हैं पीएम ऋषि सुनक, लिस्ट में 15 और मंत्री शामिल

राष्‍ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या है अंतर

14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस भी मनाया जाता है. ऐसे में लोगों के बीच हिंदी दिवस को लेकर भ्रम की स्थिति भी रहती है. लेकिन देश में मनाया जाने वाला हिंदी दिवस भारत जैसे विशाल हिंदी भाषी देश में इसकी महत्ता पर केंद्रित हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है. यह दुनिया भर में हिंदी के प्रसार पर केंद्रित है.

देश में हिंदी दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इन कार्यक्रमों में हिंदी साहित्य और हिंदी भाषा पर चर्चा की जाती है. केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से भी हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्यकारों और इसके प्रसार में अपना विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

53 seconds ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

6 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

38 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

58 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago