दुनिया

world’s richest person: एलन मस्क नंबर दो पर खिसके, अब ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी तीसरे स्थान पर

world’s richest person: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट मे पहले पायदान से खिसककर दूसरे पर आ गए हैं. दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची बनाने वाली फोर्ब्स के अनुसार टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क को बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) ने पीछे छोड़ दिया है. बर्नार्ड अर्नोल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं. वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) फोर्ब्स की इस सूची में में तीसरे नंबर पर हैं.

बर्नार्ड अर्नोल्ट दुनिया के प्रमुख लग्जरी प्रोडक्ट ग्रुप लुई विटॉन मोएट हेनेसी के सीईओ हैं. बात करें इनकी संपत्ति की तो फोर्ब्स के अनुसार बर्नार्ड अर्नोल्ट की कुल संपत्ति 188.5 बिलियन डॉलर हो गई है. जनवरी से अब तक कई उतार चढ़ाव आने के बाद 51 साल के हो चुके एलन मस्क की संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति 177.7 बिलियन डॉलर हो गई है. बर्नार्ड अर्नोल्ट मौजूदा समय में फोर्ब्स के अनुसार, 70 फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के LVMH कारोबार की देखरेख करते हैं.

भारत के दो व्यक्ति अमीरों की इस लिस्ट में शामिल

एलन मस्क ने इसी साल 2022 के अप्रैल में 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर को खरीदने के बाद इसके कर्मचारियों की छटनी भी की थी. जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की नवीनतम लिस्ट में दो भारतीयों के नाम भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: जब पाकिस्तानी दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया गधा! वजह जान आप भी कहेंगे- वाह, क्या बात

देश के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडानी को इस सूची में तीसरा स्थान मिला है. वहीं रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं. मुकेश अंबानी की मौजूदा संपत्ति 92.5 बिलियन डॉलर है. भारत के साथ एशिया के भी सबसे अमीर शख्श गौतम अडानी की कुल संपत्ति 134 बिलियन डॉलर हो गई है.

अमीरो की टॉप-10 लिस्ट

बात करें फोर्ब्स के अमीरो की टॉप-10 लिस्ट की तो इसमें छह व्यक्ति तो केवल अमेरिका से ही हैं. जबकि एक  मैक्सिको और एक फ्रांस से है. अमेजन जैसी प्रमुख ई मार्केटिंग कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है. जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 116.17 बिलियन डॉलर हो गई है. वहीं वॉरेन बफे इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं, इनकी संपत्ति 108.5 बिलियन डॉलर है.

लंबे समय तक अमीरों की इस सूची में पहले पायदान पर रहे बिल गेट्स 107.4 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं. वहीं सातवें नंबर पर रहने वाले लैरी एलिसन की संपत्ति 105.7 अरब डॉलर है. सूची में नौंवा स्थान कार्लोस स्लिम हेलू को मिला है, इनकी संपत्ति 81.8 अरब डॉलर है. इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अमेरिकी व्यवसायी स्टीव बॉल्मर हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

24 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

32 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

48 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

55 minutes ago