दुनिया

“रूस-यूक्रेन युद्ध पर सम्मेलन की चुप्पी एक बड़ी चूक…”, आखिर किस बात को लेकर SCO समिट पर नाराज हुआ यूक्रेन

चीन के तियानजिन में हाल ही में संपन्न हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं होने पर जेलेंस्की नाराज हैं. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस सम्मेलन के मुख्य दस्तावेज तियानजिन घोषणा पत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं होना बेहद ही निराशाजनक है.

कीव ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह अबतक यूरोप में हुई सबसे बड़ी आक्रमकता है. इतने महत्वपूर्ण विषय पर इस सम्मेलन में चर्चा नहीं होना काफी हैरान करने वाला है. जबकि इस घोषणा पत्र में कई अन्य युद्धों, आतंकवादी हमलों और विश्व के घटनाक्रमों का उल्लेख किया गया है.

रूस पर चुप्पी बड़ी चूक

यूक्रेन ने कहा कि रूस के यूक्रेन पर युद्ध थोपे जाने के संबंध में इस सम्मेलन की चुप्पी एक बड़ी चूक है.

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने SCO सम्मेलन के नेताओं को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि बिना रूस की आक्रामकता का न्यायसंगत अंत किये, हम वैश्विक विकास, अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा और विश्व के विभिन्न देशों के बीच व्यापारिक संबंधों के स्थिर विकास की बात नहीं कर सकते.

रूस की चाल नहीं होगी कामयाब

यूक्रेन ने इस बात पर जोर दिया है कि एससीओ समिट के बयान में रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख न होना, मास्को के कूटनीतिक प्रयासों की असफलता का परिचायक है. रूस कोशिश कर रहा था कि विश्व को इस युद्ध को लेकर दो हिस्सों में बांट दे.

ताकि यह धारणा बनाई जाए कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाहर के देशों में रूस की आक्रामकता को लेकर सकारात्मक सोच है. लेकिन इस बार रूस की यह चाल कामयाब नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर हादसा, गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवानों की मौत

मास्को अपनी तरफ राय लाने में असफल

यूक्रेन का मानना है कि मास्को अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद एससीओ के सदस्य देशों की राय को एक ऐसी स्थिति में लाने में असफल रहा जो उसके पक्ष में हो. यूक्रेन ने पुनः सभी शांति शांतिप्रिय देशों से अपील की है कि वे रूस की आक्रामकता का आकलन करते समय अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का पालन करें.

कीव ने चीन की महत्वपूर्ण भूराजनीतिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए बीजिंग से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभाए. यह शांति तभी संभव होगी जब सभी पक्ष संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करें.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

10 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

18 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

21 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

25 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

37 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

39 minutes ago