साल 2024 कैसा होगा, इसके लिए तरह-तरह की भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं. कुछ आधुनिक भविष्यवक्ता है, जो नए साल से जुड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ पुरानी भविष्यवाणियां है, जिनका जिक्र किया जा रहा है. बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है. बाबा वेंगा ने हर साल की तरह 2024 के लिए कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga 2024 Predictions) की थीं, जो बेहद डराने वाली हैं. प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions) सच साबित हो चुकी हैं. बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है.
बाबा वेंगा जब 12 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी. तब से उन्होंने भविष्यवाणी शुरू की. माना जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सही साबित हो चुकी हैं। 1989 में उन्होंने बाबा वेंगा ने कहा था कि लोहे कि चिड़िया एक बिल्डिंग से टकराएगी. मासूमों का खून बहेगा. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को मानने वाले कहते हैं कि जिस स्टील की चिड़िया के बारे में वह कहती हैं वह अल कायदा की ओर से हाईजैक किया गया विमान है.
बाबा वेंगा ने कहा था कि साइबर हमलों में तेजी आएगी. ऐसा होने लगा है. ग्रेग्स, मैकडॉनल्ड्स, टेस्को और सेन्सबरीज़ समेत कई कंपनियों में हैकिंंग के हालात बने. यहां तक कि कई देशों की एजेंसियां भी हैकरों के निशाने पर थीं. ब्रिटिश स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मरीजों का डेटा वायरल करने की धमकी तक दी. पावर ग्रिड, वाटर सिस्टम पर हमले हुए. बाबा वेंगा ने कहा था कि तकनीक और चिकित्सा के क्षेत्र में कमाल का साल रहेगाा. सच में ऐसा हो रहा है. अल्जाइमर और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों के इलाज का रास्ता मिलता दिख रहा है. ऐसा टीका बना है, जो अल्जाइमर से बचा सकता है. कैंसर की दवा की खोज भी हो गई है. इसे लेने के बाद कैंसर के मरीज चार गुना ज्यादा जिंदगी जी सकते हैं. एआई के फील्ड में भी कमाल का वर्ष रहा.
बाबा वेंगा ने साल 2024 में भीषण मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी. उनके मुताबिक, धरती पर एक बड़ा बदलाव होगा, जो आमतौर पर बेहद लंबे अंतराल में होता है, लेकिन अगर ऐसा जल्दी हुआ तो भयानक प्राकृतिक आपदा आ सकती है. धरती पर चारों तरफ भयानक तबाही मच सकती है.
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला बड़े आर्थिक संकट आएगा. उन्होंने कई वजहों की तरफ इशारा किया था. इनमें कर्ज का बढ़ता स्तर, बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्ति का पश्चिम से पूर्व की तरफ बदलाव शामिल है.
बाबा वेंगा ने कुछ सकारात्मक भविष्यवाणियां भी की थीं. उनके मुताबिक, साल 2024 में चिकित्सा के क्षेत्र में सफलताओं की उम्मीद है. इसमें अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए नए उपचार और 2024 तक कैंसर का संभावित इलाज शामिल है. राष्ट्रपति पुतिन ने एक बयान में बताया था कि, रूस के वैज्ञानिक कैंसर का टीका बनाने के करीब हैं.
बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी कि 2024 में यूरोप में कई आतंकी हमले होंगे. हाल ही में रूस के मॉस्को में हुआ आतंकी हमला इस बात का संंकेत देता है कि उन्होंने बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी. मार्च के अंत में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबार कर तमाम बच्चों समेत 110 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. वेंगा की भविष्यवाणी को देखते हुए जर्मनी समेत पूरा यूरोप इन दिनों हाईअलर्ट पर है.
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…
PF New Rules: पीएफ नियमों में बड़े बदलाव के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये…
पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…
UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…