पीएम मोदी ने कूच बिहार में रैली को किया संबोधित
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का सियासी पारा हाई हो चुका है. सभी पार्टियां सत्ता में वापसी को लेकर भरसक प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी कि 4 मार्च को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने यहां पर एक लंबा रोड-शो किया. जिसमें हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए.
पीएम मोदी ने रोड-शो के बाद चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने विपक्ष और टीएमसी पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि “टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है.
इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं. मां भारती पर आस्था रखने वाले हर परिवार को नागरिकता देना, मोदी की गारंटी है.”
पीएम मोदी ने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और ईडी पर हमले को लेकर लोगों से कहा है कि “बीजेपी ही है, जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे बंगाल ने, पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…