Watch: हवा में हेलिकॉप्टर पर ऐसे झूले तीन-तीन हिरण, नीचे आए तो नया जंगल देखकर दौड़ लगाई; वीडियो वायरल

Flying Reindeer In Utah US: आपने हिरण या बारहसिंगा को अब तक जमीन पर दौड़ते हुए ही देखा होगा. मगर…दुनिया में ऐसी-ऐसी जगहें भी हैं, जहां पर हिरणों को हेलिकॉप्टर के जरिए एक से दूसरी जगहों पर छोड़ा जाता है, ताकि वे सुरक्षित प्रवास पर रह सकें. अमेरिका में एनिमल एक्सपर्ट्स (Biologists) हर साल हजारों हिरणों को पकड़ते हैं और उन पर जीपीएस कॉलर लगाते हैं.

जीपीएस कॉलर लगाए जाने के बाद हिरणों को उनके लिए अनुकूल माने जाने वाले स्थानों पर छोड़ दिया जाता है. अमेरिका में Utah Division of Wildlife Resources ने एक वीडियो पब्लिश कर हिरणों को हेलिकॉप्टर से छोड़े जाने के बारे में बताया. बताया जाता है कि वे लोग पूरे राज्य में लगभग 1,200 हिरणों को पकड़ते हैं और उन पर जीपीएस कॉलर लगाते हैं.

हिरणों को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस भेजने से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच भी की जाती है. बायोलॉजिस्ट्स का यह महत्वपूर्ण प्रयास उन्हें हिरणों के प्रवासन पैटर्न की निगरानी करने और उनकी दुनिया समझने में मददगार होता है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उटाह डिवीजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज ने अपने अकाउंट से साझा किया है और तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें नजर आ रहे हिरणों को बायोलॉजिस्ट ने जंगल की अलग-अलग जगहों से पकड़ा और फिर इनमें जीपीएस (GPS) कॉलर लगाए, ताकि अगर ये अलग-अलग जगहों पर जाते हैं तो उनके पैटर्न को समझा जा सके.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने काजीरंगा में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, हाथी पर हुए सवार, देखें Video

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

8 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

14 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

16 minutes ago

‘राष्ट्रपति की बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे राहुल’, बीजेपी का पलटवार, CJP प्रोटेस्ट से क्या है लिंक?

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…

26 minutes ago

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…

27 minutes ago