अजब-गजब

इस गांव में जाना मना है! गलती से भी पहुंचे तो बना दिए जाएंगे तोता-लोमड़ी, काला जादू और तंत्र-मंत्र का नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

भारत में हर राज्य और गांव की अपनी एक खास पहचान होती है, लेकिन असम का मायोंग गांव कुछ अलग ही कारणों से चर्चा में है. यह गांव न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के काले जादू और तंत्र-मंत्र की विद्या के कारण भी इसकी एक रहस्यमयी छवि बन गई है. असम के गुवाहाटी शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित मायोंग को ‘ब्लैक मैजिक कैपिटल’ भी कहा जाता है. यह गांव न केवल अपनी अजीबो गरीब मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां से जुड़ी डरावनी कहानियां भी लोगों को यहां आने से डराती हैं.

काले जादू में महारत हासिल

मायोंग के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग काले जादू में पारंगत होते हैं और तंत्र-मंत्र की विभिन्न विदाओं का अभ्यास करते हैं. यहां एक काला जादू म्यूजियम भी स्थित है, जिसमें तंत्र-मंत्र से जुड़ी वस्तुएं और काले जादू से संबंधित कई रहस्यमयी चीजें रखी जाती हैं. गांव में एक रिसर्च सेंटर भी है, जहां काले जादू पर अध्ययन किया जाता है. इस गांव को लेकर एक और डरावनी बात यह है कि यहां पहले इंसानों की बलि दी जाती थी. इसके लिए एक विशेष स्थान भी था, जहां कोई मूर्ति नहीं थी, लेकिन वहां एक बलि देने का हथियार रखा जाता था.

भयावह कहानी प्रचलित

यहां की एक और भयावह कहानी है कि पहले इस गांव में महिलाओं का राज था और वे पुरुषों को जादू से जानवर बना देती थीं. कहा जाता है कि अगर कोई पुरुष गांव में आता था, तो महिलाएं उसे जादू से जानवर बना देती थीं और उसे वश में कर लेती थीं. इस कारण मायोंग गांव से जुड़ी ‘जानवर बनाने’ की कहानियां लोगों के बीच फैल गईं.

तंत्र-मंत्र से इलाज भी किया जाता है

मायोंग में तंत्र-मंत्र की विद्या में कुछ विशिष्ट मंत्र भी शामिल हैं, जैसे ‘बाटी चोरण मंत्र’ से आंखों की दिक्कत दूर करना, ‘जोरा मंत्र’ से दर्द का इलाज करना और ‘बन कोटा विद्या’ से भूत-प्रेत को निकालना. लेकिन गांव के लोग इन मंत्रों को बाहरी लोगों से साझा नहीं करते, जिससे इस गांव के रहस्यों को और भी गहरा बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के इस गांव में लगती है सांपों की अनोखी अदालत, नाग खुद बताते हैं उन्होंने क्यों डसा, मंजर देखकर सहम जाते हैं लोग

मायोंग गांव का इतिहास महाभारत से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है, जहां काले जादू का अभ्यास किया जाता था. हालांकि, इस गांव के बारे में अफवाहों और रहस्यों का क्या सच है, यह कहना मुश्किल है. लेकिन आज भी इस गांव की खौ़फनाक छवि लोगों में डर पैदा करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago