अजब-गजब

OMG! क्या आपको पता है Breast Milk Jewellery जैसी भी चीज होती है? यह कंपनी साल में इससे कमाती है इतने करोड़

आजकल बिजनेस को चलाने में सबसे पहले जरूरी चीज यह होती है कि जो मार्केट में चल रहा हो, उससे कुछ अलग चीज हो यूनिक हो, लोग उसे पसंद करते हैं और फिर वो एक दिन छा जाता है. फैशन के बदलते दौर में जितनी देर में आप नए फैशन को अडेप्ट करते हो, उतनी देर में दूसरा नया फैशन आ जाता है और जिसपर आप चल रहे होते हो वो पुराना हो जाता है. जैसे कि एक नया ट्रेंड चल रहा है ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी क्या आप ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी के बारे में जानते है? अगर नहीं, तो आज हम आपको ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी के बारे में बताने जा रहे हैं.

अभी भी चला रही हैं एक कंपनी

एक महिला ने इसी ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी का बिजनेस काफी साल पहले शुरू कर दिया है.. और इससे वो जल्द ही 15 करोड़ों रुपये से ज्यादा की कमाई भी कर ली हैं. हालांकि ब्रेस्ट मिल्क से बने ज्वेलरी की विचार कुछ लोगों के लिए अपरिचित लग सकती है, लेकिन मैजेंटा फ्लावर्स नाम की कंपनी ने इस नए विचार को उत्साह के साथ अपनाया है. 2019 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 4,000 ऑर्डर पूरे करने के साथ, ब्रांड ने खुद को भावुक टुकड़े बनाने में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है जो जीवन के अनमोल क्षणों को कैद करते हैं. साफिया और अदाम रियाध दोनों मिलकर कई अवॉर्ड जीतने वाली कंपनी Magenta Flowers को चलाते हैं. यह कंपनी लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए खास फूलों को प्रिजर्व करने का काम करती है. साल 2019 में शुरू हुई इस कंपनी ने 4000 से ज्यादा ऑडर्स को पूरा किया है.

ब्रेस्ट मिल्क को रखा जाता है प्रिजर्व

बता दें कि ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी में ब्रेस्ट मिल्क को प्रिजर्व करके रखा जाता है.  इसमें बाकी भी बहुत कुछ ऐसा मिलाया जाता है जिससे ज्वेलरी बन पाए. ब्रेस्ट मिल्क की रिंग, नेकलेस और बाकी तरह की ज्वेलरी भी बनाई जा सकती है. यह ट्रेंड इसलिए चर्चा में है क्योंकि ब्रेस्टफीडिंग जर्नी को प्रिजर्व रखने के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं.

जानें कितनी कमाई की उम्मीद

अब यह कंपनी जल्द ही ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी में अपना हाथ आजमाने वाली है. बता दें कि इन दिनों ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी की मांग बढ़ती जा रही है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनकी कंपनी ने इसपर काम करना शुरू कर दिया है. साल 2023 तक उनका बिजनेस मॉडल यह कहता है कि वो इस ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी से 15 करोड़ रुपये सालाना लिया है. साफिया खुद तीन बच्चों की मां हैं. वो बताती हैं कि दुनिया पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग करवाने को एक कलंक की तरह से मानती है. उनका मानना है जब ज्वेलरी ब्रेस्ट मिल्क से बनी होगी, तो इसे बच्चे और पेरेंट्स के बीच एक अलग बॉन्ड बनेगा.

वर्षों तक नहीं बदलेगा ज्वेलरी का रंग

मैजेंटा फ्लावर्स ‘ब्रेस्ट मिल्क ज्लैवरी’ के लिए निरंतर शोध कर रही है, तोकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्तन का दूध अपना रंग बरकरार रखे. कंपनी का दावा है कि उनके बनाए गए ज्वैलरी वर्षों तक अपने ही रंग में रहेंगे. साफिया कहती हैं कि कई महिलाओं की तरह खुद भी लंबे समय तक अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करा सकी थीं. ऐसे में उन मां की तकलीफ वो अच्छी तरह समझती हैं. उन्हें नहीं मालूम था कि ब्रेस्ट मिल्क को संरक्षित भी किया जा सकता है, अगर पता होता तो वो भी उस पल को यादगार बनाने के लिए अपने ब्रेस्ट मिल्क से ज्लैलरी बनवातीं.

मैंजेंटा फ्लावर्स, ब्रेस्ट मिल्क से हार, झुमके, चार्म्स और अंगूठियां बनाती है. जब कोई ग्राहक ज्वैलरी बनाने का ऑर्डर देता है तो साफिया उन्हें कम से कम 30 मिलीलीटर ब्रेस्ट मिल्क भेजने की सालह देती हैं. कंपनी की यह कोशिश रहती है कि हर ज्वलैरी सबसे खास हो. यह बच्चे के नाम के साथ हो सकता है, या फिर किसी रत्न के साथ. ग्राहकों के विचारों को समझकर ही कंपनी ज्वैलरी का निर्माण करती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago