देश

‘हमें भाषण की आवश्यकता नहीं…गैर जरूरी टिप्पणी…’ CAA पर अमेरिका ने दिया ज्ञान तो भारत ने सुनाई खरी-खरी

India MEA Reacts on America CAA Comments: सीएए को लेकर अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की ओर से आई प्रतिक्रिया गैर जरूरी और आधी-अधूरी सूचना से प्रेरित है. जिन लोगों को भारत की विविधताओं से जुड़ा ज्ञान नहीं है उन्हें भाषण देने की आवश्यकता नहीं है. भारत का संविधान हर नागरिक को धार्मिक आजादी का अधिकार देता है.

इससे पहले नागरिकता कानून पर सवाल उठाते हुए अमेरिका ने कहा था कि वह सीएए कानून को लेकर चिंतित है. अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम भारत में 11 मार्च को जारी की गई अधिसूचना को लेकर चिंतित हैं. हम इसको लेकर निकटता से नजर रख रहे हैं कि इस एक्ट को कैसे लागू किया जाएगा.

यह हमारा आतंरिक मामला

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है. सीएए नागरिकता देने से जुड़ा कानून है न कि नागरिकता छीनने का. इतना ही नहीं प्रवक्ता ने अमेरिका को धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब भी समझा दिया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक आजादी देता है. अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर उनकी चिंता का कोई आधार नहीं है. यह कानून देश की परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर रही लागू किया गया है.

ये भी पढ़ेंः चुनावी बॉन्ड की संख्या का खुलासा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने SBI को फिर फटकारा, जारी किया नोटिस

11 मार्च को लागू हुआ था सीएए कानून

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लागू किया था. इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए गैर मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का काम करेगा. एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस कानून से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है. यह कानून नागरिकता लेने का नहीं नागरिकता देने का हैं.

ये भी पढ़ेंः भाजपा, चुनावी बॉन्ड और राजनीतिक फंडिंग का विकास

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago