Operation Sindoor
Opereation Sindoor Video: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाक के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. X पर एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है. भारत की सेना के एयरस्ट्राइक कर उस जगहों को नेस्तनाबूद कर दिया है, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले की योजना बनी थी. सेना ने चुन-चुनकर आतंकी ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निशाना बनाया है. पाक मीडिया के अनुसार जैश और हिज्बुल के ट्रेनिंग सेंटरों पर एयरस्ट्राइक की गई है.
इस बीच सोशल मीडिया पर एयरस्ट्राइक को लेकर चर्चा है कि भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले का बदला ले लिया है. जानकारी के मुताबिक मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब की ट्रेनिंग भी पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के इन्ही कैंपों में हुई थी. इस समय पर X पर कसाब का नाम, पहलगाम और 26/11 हमला तेजी से ट्रेंड हो रहा है.
पूरा हुआ मुंबई आतंकी हमले का बदला?
अजमल कसाब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फरीदकोट का रहने वाला था. वह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था. कसाब ने 26/11/2008 को मुंबई में ताज होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और अन्य स्थानों पर हमला किया था. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे. कसाब एकमात्र आतंकी था जिसे जिंदा पकड़ा गया. उसे 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी.
ऑपरेशन सिंदूर और एयरस्ट्राइक
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर की जामी मस्जिद सुभानअल्लाह पर भी एयरस्ट्राइक की गई है, जो जैश का हेडक्वार्टर था. आपको बता दें कि पाकिस्तान के कोटली में हिजबुल मुजाहिदीन, मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर है. साथ ही हिजबुल मुजाहिदीन का हेडक्वार्टर है. जानकारी के मुताबिक ये आतंकी ठिकाने हाफिज सईद और मसूद अजहर के आतंकी अड्डे हैं.
मामले में रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया है कि भारतीय सेना में पाक और पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई. आतंक के कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है. भारत की कार्रवाई केंद्रित सधी और उकसाने से बचने वाली रही. पाकिस्तानी सेना के किसी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने ठिकानों के चयन और उन्हें तबाह करने के तरीके में काफी संयम दिखाया है.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: Indian Armed Forces की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स, राजनेताओं ने कहा- जय हिंद
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…