अजब-गजब

इस नदी में बहता है सोना तो इसमें सिर्फ पत्थर, ये हैं दुनिया की 8 अजब-गजब नदियां

Strange Rivers of The World: दुनिया में कई रहस्यमयी नदियां है. सब अपने रंग-रूप और अन्य कई वजहों से जानी जाती हैं. कहीं सोना बहता है, कहीं पत्थर. कोई पहाड़ों के बीच से गुजरती है तो कोई जमीन के अंदर से. आज हम ऐसी ही 8 विशेष नदियों के बारे में बताएंगे जो ऐसे ही अलग-अलग गुणों और अवगुणों के कारण प्रसिद्ध हैं.

1)  सांटाफे नदी – यह नदी अमेरिका के उत्तरी फ्लोरिडा में बहती है, जिसे अंडरग्राउंड नदी भी कहते हैं. इसकी कूल लंबाई 121 किलोमीटर है, जिसमें 5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के अन्दर से होकर बहता है.

2) स्टोन रन नदी – हालांकि इसे नदी कहते हैं पर इसमें  सिर्फ पत्थर ही पत्थर है. इस नदी की लंबाई 6 किलोमीटर है. जब यह पत्थर बहते हैं तो नदी की धारा का आभाष कराते हैं.

3) अरागवी नदी – यह नदी जार्जिया में बहती है. अरागवी नदी में दो नदियों का पानी साथ बहता है जो आपस में कभी मिक्स नहीं होते. वैज्ञानिक बताते हैं कि तापमान और घनत्व का कारण नदियों के बीच पतली दीवार बन जाती हे, जो इनके मिलन को रोकती है.

4) स्वर्ण रेखा नदी- यह नदी झारखंड में है. बताया जाता है कि इसमें सोना बहता है. नदी का स्त्रोत रांची से 16 किलोमीटर दूर स्थित है. स्वर्ण रेखा नदी का बहाव झारखंड से निकलकर बंगाल और ओडिसा, तक है. स्वर्ण रेखा नदी के पानी के साथ सोने के कण मिलते हैं इसलिए इसे सोने की नदी कहते हैं.

5) प्योर्टो प्रिंसेसा नदी – यह नदी फिलीपिंस के दक्षिण पश्चिम में स्थित है. प्योर्टो प्रिंसेसा नदी को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. यह नदी 5 मील लंबी है, जो गुफाओं के नीचे से होकर बहती है. इस नदी में एक दिन में 600 पर्यटकों को ही आने की अनुमति होती है.

6) सितारम नदी – यह नदी दुनिया की सबसे दूषित नदियों में से एक है. यह दूर से किसी कुड़े के ढेर जैसी लगती है, लेकिन इसके नीचे एक नदी बहती है. इसका पानी दूषित और बैक्टिरीया से भरा हुआ है. हालांकि, स्थानीय लोग इसमें नहाते हैं और घरेलू कामों में भी इसके पानी का इस्तेमाल करते हैं,

7) पराना नदी –  पराना नदी का अर्थ है समुद्र जैसी विशाल नदी. जो इसके नाम के साथ सटीक बैठती है. क्योंकि इस नदी की लंबाई ही बहुत अधिक है. यह ब्राजील-अर्जेंटीना से बहते हुए 4880 किमी दूरी तय करती है. इसकी धाराएं तेज हैं. पराना नदी में लगातार भंवर बनते रहते हैं.

8) कमुई नदी –  यह एक लाख साल पुरानी नदी है. कमुई नदी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. यहां हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं. इसे दूनिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड नदी कहते हैं.


ये भी पढ़ें: पृथ्वी पर धीरे-धीरे लंबा हो रहा है दिन, पृथ्वी के बारे में ये 20 फैक्ट अचरज में डाल देंगे आपको


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

23 seconds ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

6 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

26 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

44 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

55 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago