अजब-गजब

दादरी बस स्टैंड पर नाइट सिक्योरिटी फेल; लॉक्ड सरकारी बस को सरेआम ले उड़े चोर, महकमे में मचा हड़कंप

हरियाणा के चरखी दादरी से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने पुलिस और बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हरियाणा रोडवेज की एक पूरी बस पर हाथ साफ कर दिया. इस अजीबोगरीब चोरी के बाद से पुलिस और रोडवेज महकमा, दोनों ही सोच में पड़े हैं.

ड्यूटी पर आते ही ड्राइवर-कंडक्टर के उड़े होश

जानकारी के अनुसार, ये बस भिवानी डिपो के लोहारू सब-डिपो की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HF55GV-3683 है. शुक्रवार रात को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद ड्राइवर महेंद्र सिंह ने बस को चरखी दादरी बस स्टैंड पर ‘नाइट स्टे’ के लिए पार्क किया था. बस खड़ी करने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर सोने चले गए.

अगली सुबह जब दोनों चाय पीकर अपनी अगली ट्रिप के लिए बस स्टैंड पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. जहां रात को बस खड़ी की थी, वह जगह पूरी तरह खाली थी. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद वर्कशॉप का कोई स्टाफ या दूसरा ड्राइवर बस को ले गया होगा. लेकिन जब डिपो के अधिकारियों से बात की गई, तब जाकर अहसास हुआ कि बस चोरी हो चुकी है.

CCTV में कैद हुई करतूत

यह पूरी वारदात बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के अनुसार, चोरों ने रात करीब 8:53 बजे इस वारदात को अंजाम दिया. इतनी भारी-भरकम सरकारी बस को बस स्टैंड के अंदर से सरेआम ले जाना सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है.

चरखी दादरी बस स्टैंड के स्टेशन सुपरवाइजर सतीश दुहन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को शिकायत दे दी गई है. ड्राइवर और कंडक्टर भी पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं.

जांच में जुटी पुलिस

सरकारी बस की चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं और शहर के बाहर जाने वाले रास्तों के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों के रूट का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस की कई टीमें बस और चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: चोरो के लिए युवक ने पड़ोसियों संग बिछाया अनोखा जाल, पकड़कर टेप से बांधा; देखें VIRAL VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago