जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन दिन-ब-दिन दिलचस्प मोड़ लेने लगा है. प्रदर्शन में केवल भाषण और नारेबाजी ही नहीं, बल्कि Gen Z के अनोखे ढंग ने विरोध प्रदर्शन को नया रंग दे दिया है. जितनी सीरियस उनकी मांगें उतनी ही हास्यस्पद उनके तरीके. इसी बीच दुल्हन के लिबास में प्रदर्शन में पहुंची एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है..
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान एक लड़की बाकायदा दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पहुंची. उसके हाथ में ‘कुचू पुचू’ लिखा एक पोस्टर था, जिसने मौके पर मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक युवती दुल्हन की पोशाक में विरोध प्रदर्शन करती नजर आई। वहीं, ‘कुचू-पुचू’ लिखा बैनर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता दिखा। प्रदर्शन का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ… pic.twitter.com/mIoacIYJXq
— State Mirror Hindi (@statemirrornewz) July 24, 2026
शादी के जोड़े में पहुंची इस अनूठे विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं.
इतना ही नहीं, आगरा से आया एक छात्र ‘स्पाइडर-मैन’ की ड्रेस पहनकर आंदोलन में शामिल हुआ. उसने कहा, ‘स्पाइडर-मैन का संदेश है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है. पीटर पार्कर की तरह आज देश का छात्र भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है.’
वहीं, ‘हल्क’ का हरा मास्क पहने एक अन्य छात्र हाथ में झाड़ू और कचरे का थैला लेकर प्रदर्शन स्थल की सफाई करता दिखा. उसका कहना था कि आंदोलन के दौरान जगह को साफ रखना भी देश सेवा ही है.
मशहूर टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से प्रेरित होकर विनीत नाम का छात्र ‘स्टार्क स्टूडेंट्स स्टैंड यूनाइटेड’ लिखी तख्ती लेकर खड़ा नजर आया.
युवाओं की भारी तादाद में जुटने के कारण यह प्रदर्शन अब जंतर-मंतर से फैलकर टॉलस्टॉय मार्ग तक पहुंच गया है. 20 जून से जारी इस आंदोलन में अब छात्रों के लिए मेडिकल कैंप, खाने-पीने और पोस्टर बनाने के लिए मार्कर व पेपर तक की व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें: ‘तू दिल्ली आ फिर बताऊंगा’… साले की एक धमकी से खौफ में आया पति, पुल पर बांधा फंदा और फिर… देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…