Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कुचू पुचू अब तो…’, दुल्हन की लिबास में जंतर-मंतर पहुंची लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में दुल्हन के लिबास में ‘कुचू पुचू’ का पोस्टर लेकर पहुंची लड़की चर्चा में है. स्पाइडर-मैन और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से प्रेरित पोस्टर लिए अन्य छात्र भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

Girl In Bride Dress Becomes Center Of Attraction In CJP Protest

जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन दिन-ब-दिन दिलचस्प मोड़ लेने लगा है. प्रदर्शन में केवल भाषण और नारेबाजी ही नहीं, बल्कि Gen Z के अनोखे ढंग ने विरोध प्रदर्शन को नया रंग दे दिया है. जितनी सीरियस उनकी मांगें उतनी ही हास्यस्पद उनके तरीके. इसी बीच दुल्हन के लिबास में प्रदर्शन में पहुंची एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है..

 ‘कुचू पुचू अब तो…’

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान एक लड़की बाकायदा दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पहुंची. उसके हाथ में ‘कुचू पुचू’ लिखा एक पोस्टर था, जिसने मौके पर मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

शादी के जोड़े में पहुंची इस अनूठे विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं.

मैदान में उतरे Avengers

इतना ही नहीं, आगरा से आया एक छात्र ‘स्पाइडर-मैन’ की ड्रेस पहनकर आंदोलन में शामिल हुआ. उसने कहा, ‘स्पाइडर-मैन का संदेश है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है. पीटर पार्कर की तरह आज देश का छात्र भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है.’

वहीं, ‘हल्क’ का हरा मास्क पहने एक अन्य छात्र हाथ में झाड़ू और कचरे का थैला लेकर प्रदर्शन स्थल की सफाई करता दिखा. उसका कहना था कि आंदोलन के दौरान जगह को साफ रखना भी देश सेवा ही है.

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के स्टार्क्स भी आए नजर

मशहूर टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से प्रेरित होकर विनीत नाम का छात्र ‘स्टार्क स्टूडेंट्स स्टैंड यूनाइटेड’ लिखी तख्ती लेकर खड़ा नजर आया.
युवाओं की भारी तादाद में जुटने के कारण यह प्रदर्शन अब जंतर-मंतर से फैलकर टॉलस्टॉय मार्ग तक पहुंच गया है. 20 जून से जारी इस आंदोलन में अब छात्रों के लिए मेडिकल कैंप, खाने-पीने और पोस्टर बनाने के लिए मार्कर व पेपर तक की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: ‘तू दिल्ली आ फिर बताऊंगा’… साले की एक धमकी से खौफ में आया पति, पुल पर बांधा फंदा और फिर… देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital