आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पूरा देश भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पंढरपुर धाम से लेकर देश के कोने-कोने में श्रद्धालु भगवान विट्ठल की भक्ति में लीन हैं. इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और समाज में सुख, समृद्धि तथा आपसी सद्भाव की कामना की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है. भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लाए तथा हमें एक बेहतर समाज के निर्माण की ओर प्रेरित करे.’
Greetings on the sacred occasion of Ashadhi Ekadashi. This auspicious day is about the eternal message of devotion and compassion. May Bhagwan Vitthal’s blessings bring joy, harmony and prosperity and guide us towards a better society. May He strengthen our resolve to serve and…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भगवान विट्ठल हमें हर व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने तथा समाज निर्माण के लिए अथक प्रयास करने की शक्ति प्रदान करें.
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित पंढरपुर धाम में आषाढ़ी एकादशी का विशेष महत्व है. पिछले कई हफ्तों से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे लाखों श्रद्धालु ‘ज्ञानबा-तुकाराम’ के जयघोष और ताल-मंजीरों की गूंज के साथ पंढरपुर पहुंचे. संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की पालकियों के साथ समाज का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के इस यात्रा में शामिल हुआ.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ी एकादशी से ही ‘चातुर्मास’ की शुरुआत होती है. इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार महीनों तक जप, तप और ध्यान का दौर चलता है. इस अवसर पर देश की प्रमुख पवित्र नदियों गंगा, यमुना और गोदावरी के घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का स्नान और दान-पुण्य जारी है.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया आरोपी
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…