अजब-गजब

जापानी शख्स के कुत्ता बनने की वायरल कहानी का सच आया सामने, जानिए क्या है इसके पीछे का पूरा माजरा

Japanese Man Dog Costume: सोशल मीडिया की अजीबोगरीब दुनिया में आए दिन ऐसे दावे सामने आ जाते हैं जिन्हें पढ़कर किसी का भी सिर चकरा जाए. इन दिनों इंटरनेट पर एक जापानी शख्स की तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल रहे हैं, जिनके साथ दावा किया जा रहा है कि इस करोड़पति शख्स ने कुत्ता बनने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. वीडियो में एक शख्स बिल्कुल असली कुत्ते की तरह चारों पैरों पर चलता नजर आ रहा है. लोग यह देखकर हैरान हैं कि आखिर कोई इंसान अपने ऊपर करोड़ों रुपये लुटाकर ऐसा क्यों करेगा? लेकिन जब इस वायरल दावे की तह तक जाकर सच्चाई टटोली गई, तो माजरा कुछ और ही निकला.

क्या है असली सच?

अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखकर यह सोच रहे हैं कि उस शख्स ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाकर खुद को कुत्ते जैसा रूप दे दिया है, तो आप बिल्कुल गलतफहमी में हैं. असल बात यह है कि जापान के रहने वाले ‘टोको’ नाम के इस शख्स ने अपने शरीर पर कोई सर्जरी नहीं करवाई है. उसने बस एक बेहद हाई-टेक और असली दिखने वाली कुत्ते की कॉस्ट्यूम यानी पोशाक तैयार करवाई थी.

टोको को बचपन से ही जानवरों से बेइंतिहा प्यार था और उसका एक अजीब सा सपना था कि वह कम से कम कुछ वक्त के लिए जानवरों की जिंदगी को करीब से महसूस कर सके. अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक ऐसी स्पेशल एजेंसी से संपर्क किया जो फिल्मों और विज्ञापनों के लिए ऐसे हुबहू दिखने वाले कॉस्ट्यूम डिजाइन करती है. टोको ने बॉर्डर कॉली नस्ल के कुत्ते का रूप चुना क्योंकि इस नस्ल के बाल घने होते हैं जिसके अंदर इंसानी शरीर आसानी से छिप जाता है.

220 करोड़ का दावा निकला फर्जी

वायरल पोस्ट में जिस 220 करोड़ रुपये के खर्च होने का दावा किया जा रहा है, वह सरासर झूठ और अफवाह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस रियलिस्टिक कुत्ते के सूट को तैयार करने में महज 20 लाख जापानी येन का खर्च आया था, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 11 से 12 लाख रुपये के आसपास बनता है. इस पोशाक को बनाने वाली कंपनी ने कुत्ते के बालों, उसके पैरों की बनावट और शरीर के हर छोटे-छोटे हिस्से पर बड़ी बारीकी से काम किया था, जिससे वह दूर से देखने पर बिल्कुल असली लगे. इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 40 दिन का समय लगा था.

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड के लाल का कमाल: अल्मोड़ा के युवा रवि टमटा ने बनाई सिंगल-सीटर फ्लाइंग कार, देखें Video

पार्क में असली कुत्तों के साथ की सैर

जब यह स्पेशल सूट बनकर तैयार हो गया, तो टोको ने इसे पहनकर बाहर निकलना शुरू कर दिया. इंटरनेट पर उसके कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें वह पार्क में आम कुत्तों की तरह घूमता और उनके बीच उठता-बैठता नजर आ रहा है. दिलचस्प बात यह है कि पार्क में मौजूद असली कुत्ते भी उसे देखकर पहले तो हैरान हुए और फिर उसके आसपास उत्सुकता से घूमने लगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

52 seconds ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

38 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago