Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘स्त्री’ फिल्म की तरह रात को लोगों के घर के बाहर दिखती है ये महिला! जानिए क्या है पूरा मामला…

Ajab-Gajab: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ तो आपने जरूर देखी होगी. अब रियल लाइफ में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है.

Ajab-Gajab

Ajab-Gajab

Ajab-Gajab: आपने बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ तो जरूर देखी होगी. इस फिल्म में स्त्री नाम की एक डायन की चर्चा होती है, जो सभी को डराती है. फिल्म में आपने ये भी देखा होगा कि कैसे उससे डरकर सभी लोग अपने घर के बाहर ‘ओ स्त्री कल आना…’ लिख देते हैं. अब रियल लाइफ में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

डोर बेल बजाकर लोगों को बुलाती है बाहर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के चंदन नगर में रात के अंधेरे में एक स्त्री लोगों के घरों के बाहर पहुंचकर रोने की आवाज निकालती है, या फिर कभी डोर बेल बजाकर लोगों को बाहर बुलाती है. ऐसे में वहां के लोगों के बीच दहशत फैल गई. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए, लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस खुद हैरान रह गई.

महिला ने किया ये खुलासा

जानकारी मिलने पर ग्वालियर पुलिस ने उस स्त्री का र​हस्य सुलझाने के लिए तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस की तलाश भी पूरी हो गई. पुलिस के हाथ वो महिला लग गई. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह आपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन उसका प्रेमी उससे नाराज होकर चला गया है. उसने प्रेमी का घर नहीं देखा था, लेकिन उसे यह पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है. पुलिस ने फिलहाल उस स्त्री के बयान ले लिए हैं.


यह भी पढ़ें : क्या है पैरासोमनिया नाम की अजीब बीमारी, जिससे जूझ रही 42 साल की महिला… नींद में करती है शॉपिंग, सोते-सोते खर्च कर दिए लाखों रुपये


अब पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच हो रही है. इस रहस्यमयी स्त्री के चंदन नगर में घूमने की वजह से लोग सहम गए थे और इलाके में ‘स्त्री’ फिल्म की चर्चा होने लगी थी, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से किए गए इस खुलासे की वजह से चंदन नगर के रहवासियों ने राहत की सांस ली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital