Bharat Express DD Free Dish

‘रिक्शा, ऑटो और लड़के, एक बुलाओ चार आते हैं!’ लड़की के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

रिलेशनशिप में तकरार होना आम बात है, खासकर जब उम्र कम हो और मिजाज़ गर्म. ऐसे में ब्रेकअप भी अक्सर नाटकीय अंदाज़ में होता है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

रिलेशनशिप में तकरार होना आम बात है, खासकर जब उम्र कम हो और मिजाज़ गर्म. ऐसे में ब्रेकअप भी अक्सर नाटकीय अंदाज़ में होता है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से गुस्से में ब्रेकअप करती है और फिर ऐसा जवाब देती है कि लड़के की बोलती ही बंद हो जाती है.

आज से तेरा मेरा खतम

वीडियो की शुरुआत होती है लड़की के डायलॉग से जिसमें वो कहती है, ‘आज से तेरा मेरा खतम!’ जिसपर लड़का एटीट्यूड दिखाकर कहता है, ‘तो जा ना!’ लड़की जवाब देती है, ‘जा रही हूं.’ इसके बाद लड़का कहता है, ‘एक जाती है और दूसरी आती है.’ जिसपर तुरंत लड़की जवाब देती हैं, ‘रिक्शा, ऑटो और लड़के, एक बुलाओ, चार आते हैं!’

इस पर बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘गजब बेइज्जती है…आ गया स्वाद!’ और सच में, लड़के की हालत देखकर यही लगता है कि स्वाद तो आ ही गया.

वीडियो को पर 3 करोड़ 56 लाख से भी ज्यादा व्यूज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sahilgambhir_ ने शेयर किया है और इसे अब तक 3 करोड़ 56 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो को हंसी के इमोजीस के साथ शेयर कर रहे हैं और लड़की के जवाब को ‘सच्चाई का तमाचा’ बता रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में एक यूज़र ने लिखा, ‘भाई सच्चाई सुनकर सदमें हैं.’ दूसरे ने कहा, ‘डायलॉग में दम था यार!’ वहीं किसी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘रिक्शा और ऑटो में फर्क क्या है?’ जवाब मिला, ‘सस्ती चीजों की तरफ लोग ज्यादा जाते हैं.’

वीडियो में आमिर खान के उस मशहूर डायलॉग को भी टक्कर दी गई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘बस, ट्रेन और छोकरी के पीछे कभी नहीं भागना चाहिए.’ लेकिन अब लगता है कि लड़कियाँ भी जवाब देने में पीछे नहीं हैं.

ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि रिश्तों में एटीट्यूड और जवाबबाजी का ताजा उदाहरण बन गया है.

ये भी पढ़ें: 30 सालों से इस गांव में नहीं रहते हैं एक भी पुरुष, फिर भी महिलाएं हो रही हैं प्रेग्नेंट, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों के नीचे से जमीन!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read