Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ajab Gajab: चीन में वैज्ञानिकों ने की इंसानों की अजीबोगरीब प्रजाति की खोज, दावे से मची सनसनी

Ajab Gajab: चीन की हुआलोंगडोंग गुफा में वैज्ञानिकों को 3 लाख साल पुराने दांत मिले हैं. अध्ययन में पता चला कि इन इंसानों के चेहरे आधुनिक थे, लेकिन शरीर पुरातन प्रजाति जैसा.

Ajab Gajab News

Ajab Gajab: दुनिया भर में समय-समय पर ऐसी खोजें होती रहती हैं जो वैज्ञानिकों को चौंका देती हैं. ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खोज चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सामने आई है. यहां हुआलोंगडोंग गुफा से 21 जीवाश्म दांत मिले हैं. दावा किया जा रहा है कि ये करीब 3 लाख साल पुराने हो सकते हैं.

दांतों से मिला नया सबूत

इन जीवाश्मों को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें प्राचीन और आधुनिक मानव विशेषताओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि उस समय ऐसी प्रजाति मौजूद थी, जिसके बारे में अब तक किसी को जानकारी नहीं थी.

2006 से शुरू हुई खुदाई

इस गुफा में खुदाई का काम साल 2006 में शुरू हुआ था. उस दौरान यहां से कम से कम 16 जीवों के अवशेष मिले थे, जो मध्य प्लेइस्टोसिन काल के थे. यही काल मानव उत्पत्ति को समझने के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘रिक्शा, ऑटो और लड़के, एक बुलाओ चार आते हैं!’ लड़की के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

चेहरे आधुनिक, शरीर पुरातन

हुआलोंगडोंग से मिले अवशेषों का अध्ययन बताता है कि इन इंसानों का चेहरा आधुनिक था. उनकी हड्डियों की संरचना अपेक्षाकृत सपाट चेहरे और छोटे जबड़ों जैसी दिखती थी. लेकिन शरीर और अंगों का ढांचा प्राचीन प्रजातियों से मेल खाता था. अब मिले दांत भी इसी रहस्य को और मजबूत करते हैं.

क्या ये इंसानों की नई प्रजाति है?

वैज्ञानिक मानते हैं कि यह आबादी किसी अज्ञात मानव प्रजाति का प्रतिनिधित्व कर सकती है. यह आधुनिक इंसानों से जुड़ी हुई हो सकती है, लेकिन पूर्वी एशिया में अलग-थलग होकर विकसित हुई. यह भी माना जा रहा है कि यह समूह निएंडरथल और डेनिसोवन से अलग था. साथ ही, संभावना है कि यह प्रजाति प्राचीन होमो इरेक्टस और शुरुआती आधुनिक इंसानों के बीच अंतःप्रजनन से बनी हो.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital