अजब-गजब

इस जगह पर बनी हैं ऊंची-ऊंची इमारतें, फिर भी नहीं रहता कोई, जानें इसके पीछे वजह?

Ajab Gajab: ऐसा कहा जाता है कि जब कोई शहर बस्ता है तो वहां काफी सहूलियतें देनी पड़ती है, तब जाकर वो शहर सही ढंग से बस पाता है. वहीं दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां लोगों को बसाने के लिए ऊंची-ऊंची इमारतें बनाई है हैं, लेकिन फिर भी वहां कोई नहीं रहता और वो शहर एकदम वीरान पड़े हुए हैं. ऐसा ही एक शहर है ईरान की राजधानी तेहरान के रेगिस्तान में, जिसकी गिनती अब दुनिया के सबसे सुनशान शहरों में की जाती है. आइए हम आपको इस शहर के बारे में और अच्छे से बताते हैं.

शहर को स्वर्ग जैसा बसाने की थी तैयारी (Ajab Gajab)

आपको बता दें कि इस शहर का नाम पारडीस है, जिसे अंग्रेजी में ‘पैराडाइस’ के नाम भी जाना जाता है यानी कि स्वर्ग. अब यहां कोई क्यों नहीं रहता है इसके पीछे की वजह भी असल में यही है. इस शहर को स्वर्ग जैसा ही बसाने की तैयारी थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अब ये शहर भुतहा बनकर रह गया है. रेगिस्तान के बीच मौजूद यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें अब सिर्फ धूल फांक रही हैं. ये शहर इतना खाली है और यहां की इमारतें ऐसी लगती हैं जैसे कि सामूहिक कब्र हों.

यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब डिश जिसके लिए जापानी हो रहे पागल, बगलों के पसीने से की जा रही तैयार

आखिर क्यों वीरान हो गया ये शहर? (Ajab Gajab)

वहीं लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में हुई जनगणना से पता चला था कि इस शहर में 70 हजार से भी अधिक लोग रह रहे थे, लेकिन इस समय ये जगह पूरी तरह से खाली पड़ी हुई है. हालांकि शहर के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग यहां की उपयोग करते हैं, लेकिन स्थायी टूर पर यहां कोई नहीं रहता. बताया जाता है कि पहले से ही यहां सीवेज सिस्टम, बहुत अधिक गर्मी, पानी और बिजली की कम आपूर्ति के साथ-साथ कई और परेशानियां यही और ऊपर से 2017 में यहां एक जोरदार भूकंप आ गया, जिसकी वजह से कई इमारतें नष्ट हो गईं.

Uma Sharma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

20 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

59 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago