खेल

T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

Australia’s T20 Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है. इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई मिचेल मार्श करने वाले हैं. वहीं स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है. जबकि, डेविड वॉर्नर टीम में अपनी जगह बनाने से सफल रहे हैं. जेक फ्रेजर मैकगर्क को भी 15 सदस्यीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, डेविड वॉर्नर.

स्टीव स्मिथ को नहीं मिली टीम में जगह

वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया गया है. वह 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गए. इससे पहले स्मिथ पिछले 5 सफेद गेंद वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. वह 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे. इन सभी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप

ग्रुप ए भारत पाकिस्तान आयरलैंड कनाडा यूएसए
ग्रुप बी इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया नामीबिया स्कॉटलैंड ओमान
ग्रुप सी न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज अफगानिस्तान युगांडा पपुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी साउथ अफ्रीका श्रीलंका बांग्लादेश नीदरलैंड्स नेपाल

ये भी पढ़ें- 

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका

T20 World Cup 2024 के लिये न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन को मिली कमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

11 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

25 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

30 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

42 minutes ago