एक्टर आदिल हुसैन, तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक
Olympic 2024: बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन काफी समय से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. वे अपने करियर में कई सारे बड़े अवॉर्ड्स जीत चुके हैं और कई सारी विदेशी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. हाल ही में वे जाहन्वी कपूर की फिल्म उलझ में उनके पिता कार रोल प्ले करते नजर आए हैं. लेकिन एक्टर ने ऐसा क्या कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने की बधाई देते नजर आ रहे हैं. ऐसा देखकर खुद आदिल हुसैन भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसपर रिएक्ट भी किया है.
एक यूजर ने सोशल मीडिया यानी एक्स पर आदिल हुसैन और यूसुफ डिकेक की फोटो को साथ में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आदिल हुसैन ओलंपिक 2024 में तुर्की के लिए सिल्वर जीतने के लिए बधाई. रिस्पेक्ट.’ इस मीम के आदिल की नजर में आते ही उन्होंने इसे शेयर करते हुए तुरंत इसका जवाब दिया, ‘काश ये सच होता… शायद अभी प्रैक्टिस करने के लिए देर नहीं हुई है. मेरे पास एटीट्यूड तो है ही, स्किल सेट पर भी अब काम कर लेता हूं.’
वहीं आदिल ने इन बधाइयों पर रिएक्ट करते हुए कहा बताया कि मुझे नहीं लगता है कि ये ट्वीट किसी नादानी या गलतफहमी की वजह से किया होगा. ये जानबुझकर की गई हरकत है. ये माहौल बनाने के लिए की गई है और इस वजह से ही मैं इस वाकियो हैरान नहीं हुआ. बल्कि मुझे तो ये बहुत फनी लगा. वहीं एक्टर ने अपने और यूसुफ डिकेक के लुक की समानता के सवाल पर बताया कि, ‘बिल्कुल भी नहीं. मुझे नहीं लगता कि हमारे बालों और चश्मे के फ्रेम के अलावा कुछ भी एक जैसा है. वो ट्वीट मस्ती में किया गया था, तो मैंने उसे उसी तरह से लिया’.
ये भी पढ़ें: सना मकबूल बनीं ‘Bigg Boss OTT 3’ की विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख रुपये, रनर-अप नेजी भी नहीं लौटे खाली हाथ
दरअसल पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल टर्की के शूटर यूसुफ डिकेक ने जीता है. आदिल हुसैन और तुर्की के शूटर यूसुफ डिकेक की शक्ल कफी हद तक मिलती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस को लगा कि ये आदिल हुसैन है तो लोगों ने एक्टर को टैग करके बधाईयां दे दी.
यूसुफ डिकेच की बात करें तो वे 51 साल के टर्किश एथलीट हैं और उन्होंने हाल ही में अपने देश को सिल्वर मेडल जिताया है. वे सर्बिया के एथलीट से गोल्ड मेडल की जंग हार गए. लेकिन यूसुफ की इतनी ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने इस उम्र में ये कारनामा किया और 10 मीटर पिस्टल कॉम्पिटिशन में ये कमाल किया.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…