अजब-गजब

दुनिया का ऐसा अजीबोगरीब स्थान, जहां आंधी, बारिश, हवा भी न बुझा सकी 4 हजार साल से जल रही आग

दुनिया में कई बेहद हैरान करने वाली जगहें हैं. यहां के रहस्य जानने के बाद लोगों को यकीन नहीं होता है. ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां पिछले चार हजार साल से लगातार आग जल रही है. यह आग ऐसी है कि इतनी सदियां बीत जाने के बाद भी न तो आंधी तूफान और न ही बारिश व बर्फबारी इस आग को बुझा नहीं पा रही है.

दरअसल एशिया और यूरोप के बीच बसे एक देश में पिछले 4000 साल से लगातार आग जल रही है. इस आग को न तो बर्फ बुझा पाई और और न ही घनघोर बारिश. ठंडी हवा के तेज थपेड़ों का भी इस आग पर कोई असर नहीं हुआ है. यह आग पहाड़ी की तलहटी में 10 मीटर के इलाके में लगी हुई है. इस पहाड़ी को स्थानीय भाषा में यानर डाग कहा जाता है, जिसका अर्थ ‘जलती हुई पहाड़ी’ है. यह पहाड़ी अजरबैजान के अबशेरोन प्रायद्वीप में स्थित है. हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस जलती हुई पहाड़ी को देखने के लिए अबशेरोन पहुंचते हैं.

अनोखा गांव

अजरबैजान के अबशेरोन प्रायद्वीप पर यह पहाड़ी स्थित है. जलती हुई आग को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. दरअसल, अजरबैजान में प्राकृतिक गैस का भंडार है. इस तरह की आग गैस का ही एक साइड इफेक्ट है. कभी-कभी सतह गैस लीक होने की वजह से उनमें आग लग जाती है. अजरबैजान के कई इलाकों में ऐसा होता है.

जानें इसकी वजह

इसकी वजह से अजरबैजान को लैंड ऑफ फायर भी कहते हैं. सतह लीक गैस समाप्त होने के बाद आग अपने आप बुझ जाती है, लेकिन यानर डाग पर अभी तक नहीं हुआ है. बीते कई सालों से यानर डाग अजरबैजान के लोगों आकर्षित और कर रही है. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां जमीन से टकराकर बर्फ भी पानी हो जाती है.

आग की खोज

प्रसिद्ध वेनिस के खोजकर्ता मार्को पोलो ने इस जगह की रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र किया है. वह 13वीं शताब्दी में इस देश होकर गए थे. अजरबैजान के रास्ते यात्रा करने वाले दूसरे व्यापारियों ने भी आग की लपटों के बारे में बताया है. अजरबैजान की पहचान उस दौरान आग के देश के तौर पर थी. दरअसल, उस समय अजरबैजान की जमीन के नीचे प्राकृतिक गैस होने की जानकारी किसी को नहीं थी. उस समय लोग इस आग को एक रहस्यमयी घटना मानते थे. बीते कुछ दशकों में अजरबैजान में मौजूद प्राकृतिक गैस के बारे में जानकारी मिली है.

पारसी धर्म से संबंध

बताया जाता है कि प्राचीन पारसी धर्म से इस आग का खास संबंध है. ईरान में पारसी धर्म स्थापित हुआ और पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व अजरबैजान में फला-फूला. पारसी धर्म में लोगों के लिए आग मनुष्यों और अलौकिक दुनिया के बीच एक माध्यम है. इससे आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं. इससे शुद्ध, जीवन प्रदान करने वाला और पूजा का एक अहम हिस्सा माना जाता है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago