बिजनेस

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अडानी और एमजी मोटर इंडिया ने मिलाया हाथ

ATEL News: अडानी टोटल एनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और एमजी मोटर इंडिया ने भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। देशभर में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन और वैल्यू एडेड सर्विसेज को विकसित करने के उद्देश्य से हुआ है यह समझौता। भारत के तेजी से बढ़ते ईवी इकोसिस्टम को एक मजबूत और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगा।

इस समझौते के अनुसार, एटीईएल एमजी डीलरशिप पर सीसी2 60 किलोवाट डीसी चार्जर लगाएगी ताकि चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके और ग्राहकों की पहुंच को बढ़ाया जा सके। यह साझेदारी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन्स और मेंटिनेंस को शामिल करते हुए एक व्यापक समाधान प्रदान करेगी। इसके साथ ही, एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म एक डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से चार्जिंग स्टेशन ढूंढने (डिस्कवरी), यूजर ऑथेंटिकेशन, गाड़ी चार्ज करने और बिल का भुगतान करने (बिलिंग सेटलमेंट) जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियां एक दूसरे के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को मिलाने की संभावनाओं पर काम करेंगी। इसके लिए वे आधुनिक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का सहारा लेंगी जिससे आप आसानी से चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकें। इससे सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क (पीसीएस नेटवर्क) तक पहुंचना और उन्हें खोजना काफी आसान हो जाएगा।

एमजी मोटर इंडिया के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा, “एमजी कार्बन न्यूट्रैलिटी, सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन मोबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है। हम अदाणी टोटलएनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड के साथ एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करेगा। यह रणनीतिक साझेदारी सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता और एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, ईवी क्षेत्र में बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस साझेदारी का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए सशक्त बनाना है।”

अडानी टोटल गैस लिमिटेड के ईडी और सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा, “दुनिया अधिक सस्टेनेबल और क्लीन एनर्जी स्रोतों को अपना रही है और ईवी इस बदलाव में सबसे आगे हैं। अडानी टोटल एनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड और एमजी मोटर इंडिया की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की साझेदारी एक माइलस्टोन है और भारत के एनर्जी ट्रांजीशन को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह प्रयास कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में योगदान देगा।”

यह सहयोग एमजी उपयोगकर्ताओं के लिए एटीईएल के सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क के रणनीतिक स्थानों, विशेष रूप से एयरपोर्ट्स जैसे स्थानों पर आरआईएफडी समाधानों के साथ कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा। एटीईएल थोक खरीद व्यवस्था के माध्यम से एमजी को आरएफआईडी कार्ड प्रदान करेगा, जिसमें एमजी उपयोगकर्ताओं के लिए जरुरी छूट की पेशकश की जाएगी।

एमजी इंडिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में शुरुआत से ही आगे रही है। ये इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, इसलिए एमजी न सिर्फ नई गाड़ियां ला रही है बल्कि चार्जिंग स्टेशन लगाने पर भी ध्यान दे रही है। एमजी के ऐसे 6 तरह के चार्जिंग स्टेशन हैं जिनसे आप अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

55 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago