देश

UP News: शराब के शौकीनों ने यूपी में की अगर ये गलती तो जाना पड़ेगा जेल, जुर्माना भी लगेगा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और अब शराब के शौकीनों के लिए कड़ा निर्देश जारी किया गया है. शराब की दुकानों के बाहर या आस-पास सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसको लेकर लखनऊ जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है और सख्ती के साथ कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर शराब बिल्कुल भी न पिएं. इसको लेकर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शराब विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि तय स्थानों के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर शराब का सेवन न किया जाए.

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनावों को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है. राजधानी में किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर पूरा ध्यान रखा जा रहा है. बता दें कि वह लगातार कई राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में EVM वेयर हाउस का भी निरीक्षण कर रहे हैं. इसी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा. तो वहीं शराब विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. वह बोले कि शराब की दुकानों के बाहर पार्किंग स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और सड़क के किनारे शराब पीने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. अगर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से आम जनता को किसी तरह से परेशानी होती है और कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो शराबी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना के साथ ही छह महीने तक की जेल भी हो सकती है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि तय स्थानों पर ही इसका सेवन करें. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: यूपी के पूर्व डीजीपी ने पत्नी के साथ थामा भाजपा का हाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

7 चरण में होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा. राजधानी लखनऊ में 20 मई को पांचवें चरण के तहत मतदान होगा. पुलिस अभी से सतर्क हो गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

34 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago