ajab gajab, सोकर उठी महिला और छिपकली बन गई
आजकल दुनिया में कई अजीबो-गरीब बीमारियां है, जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी ही नहीं है. कई बार लोगों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि एक रात में उनकी जिंदगी बदल जाती है. कभी शरीर में ऐसे बदलाव होने लगते हैं कि समझ से परे होते हैं. ऐसी ही कुछ अमेरिका की इस महिला के साथ भी हुआ जब अचानक सुबह वो सोकर उठी तो ‘छिपकली’ बन चुकी थी!
दरअसल, लौरा ओटिंग नाम की महिला ने बताया कि जब एक रोज वह सोकर उठी तो उसके हाथ छिपकली की चमड़ी की तरह चकत्तेदार, सूखी और अजीबोगरीब निशानों वाली बन गई थी. उसने कई मेडिकल टेस्ट करवाए, पर जब उसकी असली बीमारी के बारे में पता चला, तो उसके होश उड़ गए. महिला ने कहा कि लक्षण तो कुछ दिनों से थे, पर अचानक जब वो एक दिन सुबह उठी, तब लक्षण ने ज्यादा बड़ा रूप ले लिया था. ये बीमारी इतनी रेयर है कि पूरे अमेरिका में केवल 800 लोगों को है.
रिपोर्ट के अनुसार लौरा ओटिंग ने अपनी इस अजीबोगरीब कंडीशन के बारे में बताया. लौरा ने कहा कि नवंबर 2020 के अंत तक उन्हें सूखी खांसी आने लगी. उन्हें लगा कि वो कोविड का शिकार हो चुकी हैं. इस वजह से उन्होंने अगले 1 महीने में दर्जनों कोविड-19 के टेस्ट करवा लिए. पर वो सारे ही टेस्ट निगेटिव थे. उसके बावजूद उन्हें खांसी लगातार आई जा रही थी.
लौरा ने बताया इतनी बीमार पड़ गई कि उसकी उंगलियों की त्वचा छिल गई, जिसका मतलब है कि वह अपने फिंगरप्रिंट की मदद से फोन भी अनलॉक नहीं कर सकती थीं. 32 ब्लड टेस्ट और कई बायोप्सी के बाद, उन्हें दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी पिटिरियासिस रूब्रा पिलारिस (RPR) Pityriasis rubra pilaris का पता चला.
लौरा ने अपनी बीमारी के अजीब लक्षणों को ऑनलाइन खोजते हुए कई रातें बिताईं और अपने शरीर पर दर्दनाक खरोंचों से परे से परेशान रहीं. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरा शरीर बाहर से खुद को खाने की कोशिश कर रहा है. मैं घंटों तक गुनगुने पानी में बैठी रहती हूं ताकी मुझे आराम मिले. कीमो और एक ऑफ-लेबल दवा के कई दौर से गुजरने के बाद, लौरा अब थोड़ी ठीक हैं.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…