चुनाव

Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा SC

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले मेें तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. केजरीवाल को ईडी ने मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जिस पर कोर्ट सोमवार 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई जस्टिस खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच करेगी. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट 10 अप्रैल को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को वैध करार दे चुका है. केजरीवाल ने न सिर्फ हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए जल्द रिहाई की मांग भी की है.

इससे पहले केजरीवाल ने स्पेशल लीव पिटीशन दायर करके मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले को तत्काल सुनने से इंकार कर दिया था. केजरीवाल के वकीलों ने बुधवार को याचिका दायर की थी लेकिन गुरुवार को ईद, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश और शनिवार-रविवार को कोर्ट की छुट्टी की वजह से याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई.

तो संविधान के मुलभूत सिद्धांत समाप्त हो जाएंगे

केजरीवाल ने स्पेशल लीव पिटीशन की याचिका दायर करते हुए तर्क दिया कि उन्हें इस लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए तुरंत रिहा नहीं किया जाता है तो विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की गलत परंपरा स्थापित हो जाएगी. ये याचिका इसलिए दायर की जा रही है क्योंकि दिल्ली के मौजूदा सीएम को चुनावों के बीच अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है. अगर उन्हें रिहा नहीं किया जाता है तो संविधान के मुलभूत सिद्धांत समाप्त हो जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी के ‘फर्जी शिवसेना’ वाले बयान पर उद्धव का पलटवार, बोले- ‘मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह फर्जी नहीं’

ये भी पढ़ेंः “कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की तैयारी कर रही BJP”, CM सिद्धारमैया बोले- हमारे विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर दिया

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago