अजब-गजब

बिना मोबाइल, गैस और बिजली के 51 सालों से पहाड़ों पर रह रहा ये शख्स, वजह कर देगी हैरान

आज के समय में हर कोई हर मिनट में फोन का इस्तेमाल करते है. अगर किसी को 1 घंटे के लिए भी मोबाइल से दूर कर दिया जाए तो उसका जीना मुहाल हो जाएगा. क्योंकि स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस धरती पर एक ऐसा व्यक्ति भी है, जो 51 सालों से बिना मोबाइल, बिजली और गैस के बिना रह रहा है. जी हां शहर की भागदौड़ से दूर यह व्यक्ति एकांत में पहाड़ों पर रहता है. खुद फसल उगाता है और फिर उसे पकाकर खाता है.

51 सालों से प्रकृति के बीच

इटली में रहने वाले इस 72 साल के शख्स का नाम है फैब्रीज़ियो कार्डिनली. यह पिछले 51 सालों से प्रकृति के बीच पहाड़ों पर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है. वह किसी भी आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किए बिना अपनी जिंदगी जी रहा हैं और काफी खुश भी है. हालांकि, जब उन्होंने खुद इस लाइफस्टाइल को चुना तो उन्हें शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन धीरे-धीर जब उन्हें इस वातावरण में रहने की आदत हो गई. फैब्रीज़ियो को अब इस बात का बिलकुल भी अफसोस नहीं है. फैब्रीज़ियो कार्डिनली अपनी आजीविका चलाने के लिए फल और सब्जियां खुद उगाते है और जैतून का तेल भी निकालने का काम करते हैं.

इतने सालों बाद अब हुआ कुछ ऐसा

फैब्रीजियो कार्डिनली पहले बिल्कुल अकेले रहते थे. लेकिन अब उनके साथ दो लोग और रहने लगे हैं. 35 साल की एनीस दो साल पहले उनके साथ रहने आईं थी और उनकी दूसरी साथी 46 वर्षीय एंड्रिया हैं, जो हर हफ्ते अपनी मां से मिलने आती है. कुछ लोगों का मानना है कि फैब्रीजियो कार्डिनाली का समाज से बहिष्कार कर दिया गया हैं. लेकिन फैब्रीजियो ने इन सभी बातों का खंडन किया है. उन्होंने अन्य लोगों को भी सलाह देते हुए कहा की वे अपने स्मार्टफोन से छुटकारा पाएं और कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं. हालांकि ऐसा नहीं है कि फैब्रीजियो दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं. वह कभी-कभी अपने दोस्तों से मिलने भी जाते हैं और डॉक्टर से भी अपना चैकअप करवाते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

4 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

17 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

32 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago