खेल

T20 World Cup 2024 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स हुए बाहर

Ben Stokes Out of ICC Mens T20 World Cup 2024 Selection: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सेलेक्शन से बाहर हो गए हैं. स्टोक्स ने खुद इसकी पुष्टि की है. उनका यह फैसला काफी चौकाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन जून में वेस्टइंडीज और युएसए की संयुक्त मेजबानी में होगा.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका

बेन स्टोक्स ने कहा कि, “मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ऑलराउंडर के रूप में पूरी भूमिका निभाने के लिए अपनी गेंदबाजी फिटनेस को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. आईपीएल और विश्व कप से बाहर निकलना उम्मीद से एक बलिदान होगा जो मुझे निकट भविष्य में हरफनमौला खिलाड़ी बनने की अनुमति देगा जो मैं बनना चाहता हूं.”

टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स

स्टोक्स ने आगे कहा कि भारत के हालिया टेस्ट दौरे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि घुटने की सर्जरी और नौ महीने बिना गेंदबाजी के रहने के बाद मैं गेंदबाजी के दृष्टिकोण से कितना पीछे था. मैं हमारे टेस्ट समर की शुरुआत से पहले काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम के लिए खेलने के लिए उत्सुक हूं. मैं जोस, मोट्टी और पूरी टीम को अपना खिताब बचाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 में 16 और 17 अप्रैल को खेले जाने वाली मैच की तारीख बदली, BCCI ने दी जानकारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago