अजब-गजब

रात के अंधेरे में मुंह में दबाकर ले गया 10 लाख के गहने, जब बिल की हुई खुदाई… तो बाहर निकला सोने-हीरों का अंबार; देखें VIDEO

Rat Steals Diamond Case: कर्नाटक के तुमकुरु से एक बेहद हैरान और गुदगुदा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलरी शॉप से रातों-रात गायब हुए 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहनों का रहस्य जब CCTV में खुला, तो सबके होश उड़ गए. दुकान में चोरी करने वाला कोई शातिर चोर नहीं, बल्कि एक चूहा निकला.

कर्नाटक के तुमकुरु में कैलटेक्स सर्किल स्थित ‘विश्वास ज्वेलरी शॉप’ से रातों-रात 10 लाख रुपये की कीमत के हीरे और सोने के गहने अचानक गायब हो गए. दुकान का शटर और ताले पूरी तरह सुरक्षित होने के कारण जब कर्मचारियों ने CCTV फुटेज खंगाली, तो चोरी का अनोखा सच सामने आया. फुटेज में एक चूहा एक-एक करके कीमती गहनों को अपने मुंह में दबाकर दुकान के एक कोने की तरफ ले जाता दिखा. फुटेज के आधार पर जब कर्मचारियों ने दुकान में मौजूद चूहे के बिल की खुदाई की, तो उसके अंदर से गायब हुए सभी 10 अंगूठियां और 3 नेकलेस सही-सलामत बरामद हो गए.

ज्वेलरी शॉप से गायब हुए 10 लाख के गहने (Jewellery Shop Theft)

यह अनोखी घटना तुमकुरु शहर के कैलटेक्स सर्किल के पास स्थित ‘विश्वास ज्वेलरी शॉप’ की है. सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें अहसास हुआ कि कीमती गहनों के डिब्बे खाली थे. लगभग 50 ग्राम वजन के गहने गायब थे, जिनमें हीरे जड़ी अंगूठियां और सोने के हार शामिल थे. गायब हुए इन गहनों की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये थी.

सुरक्षित शटर देखकर गहराई आशंका (Gold and Diamond Jewellery)

दुकान के कर्मचारियों के लिए सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था. न तो कोई ताला टूटा था और न ही जबरन अंदर घुसने का कोई निशान मिला. किसी इंसानी सेंधमारी का सुराग न मिलने पर कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले दुकान के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने का फैसला किया.

CCTV फुटेज में खुला अनोखा रहस्य (Viral CCTV Footage)

CCTV फुटेज देखने के बाद दुकान के मालिक और कर्मचारी दंग रह गए. वीडियो में साफ दिखा कि रात के अंधेरे में एक चूहा एक-एक कर हीरे और सोने के गहनों को अपने मुंह में दबाकर घसीटते हुए ले जा रहा है. चूहा बड़ी सफाई से इन कीमती गहनों को उठाकर दुकान के एक कोने की तरफ ले गया और गायब हो गया.

चूहे के बिल से बरामद हुआ पूरा ‘खजाना’ (Jewellery Recovered)

फुटेज से सुराग मिलने के बाद कर्मचारियों ने दुकान के उस कोने की बारीकी से तलाश की जहां चूहा गया था. काफी छानबीन के बाद उन्हें दीवार के पास चूहे का बिल मिला. जब बिल की सावधानीपूर्वक खुदाई की गई, तो उसके अंदर से गायब हुए सभी 10 लाख रुपये के गहने बरामद हो गए, जिनमें 10 अंगूठियां और 3 नेकलेस सही-सलामत मिले.

यह भी पढ़ें-‘हे प्रभु…. माफ करना लेकिन दानपेटी तो जाएगी’, नागपुर के मंदिर में चोरों का गजब ड्रामा; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

23 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

29 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago