Viral road cement video
Viral road cement video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं. कभी पुल चोरी होने की खबर चर्चा में रहती है तो कभी मोबाइल टावर गायब होने की बातें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती हैं. अब ऐसा ही एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क बनने से पहले ही लोग वहां से गीला सीमेंट निकालकर अपने घर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण का काम जारी है और सड़क पर ताजा गीला सीमेंट बिछाया गया है. इसी दौरान कुछ लोग बाल्टी, तसला और दूसरे बर्तन लेकर वहां पहुंच जाते हैं. इसके बाद वे सड़क के किनारे से गीला सीमेंट निकाल-निकालकर अपने बर्तनों में भरने लगते हैं. दावा किया जा रहा है कि सड़क पूरी तरह तैयार होने और सीमेंट सूखने से पहले ही लोगों ने उसे खोदकर निकाल लिया. हालांकि, इस वीडियो की लोकेशन की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि घटना किस राज्य की है.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अगर फ्री में बुखार भी मिलने लगे, तो शायद लोग उसे भी घर ले जाएं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “कोई इस वीडियो को रिवर्स में चला दो, शायद सीमेंट वापस सड़क पर चढ़ जाए.” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “सरकारी संपत्ति को लोग अपनी नहीं मानते, यही सबसे बड़ी समस्या है.” वहीं एक शख्स ने लिखा, “लोग सरकार की गलतियां तो तुरंत गिना देते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने से बचते हैं.”
भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…