फैक्ट चेक

स्कूटी से मांस ले जाने वाली लड़कियों को सोशल मीडिया पर बताया ‘हिंदू’, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इस बीच मध्य प्रदेश से एक 13 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस दो युवतियों को गाड़ी में बिठाती दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि रीवा के लोही नगर में कथित तौर पर गोमांस ले जाते हुए दो ‘हिंदू लड़कियों’ को पकड़ा गया है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है.

क्या है वायरल पोस्ट?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर लोग एक वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि मध्य प्रदेश के रीवा में दो हिंदू युवतियां बोरी में मांस भरकर स्कूटी से ले जा रही थीं, जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया.

इस दावे के साथ वीडियो को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.

जांच में खुली पोल

जब इस वीडियो की जींच की गई, तो जून 2026 के आखिरी हफ्ते में प्रतिष्ठित वेबसाइट्स पर प्रकाशित खबरें मिलीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रीवा के लोही गांव में रविवार को दो बहनों को स्कूटी पर कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए स्थानीय लोगों ने रोका था. पकड़े जाने के डर से दोनों ने मांस को पास की नहर में फेंक दिया था.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को हिरासत में लिया. जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई युवतियों की पहचान मुस्कान खान और रुबिया खान के रूप में हुई है, जो गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिरती गांव की रहने वाली हैं. यानी सोशल मीडिया पर उन्हें हिंदू बताने का दावा पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत है.

वहीं, दावें को लेकर रीवा के नगर पुलिस अधीक्षक ने भी इस वायरल दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया. पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि हिरासत में ली गई दोनों युवतियां मुस्लिम समुदाय से हैं. जहां तक बरामद मांस का सवाल है, पुलिस ने उसे फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इश जांच से ये साफ हो गया है कि रीवा की इस घटना को सोशल मीडिया पर गलत और सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है. इसलिए किसी भी दावे, वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.

ये भी पढ़ें: Fact Check: काला जादू और मंत्र के सहारे उड़ने की कोशिश में पुजारी की हुई मौत! जानें कब का है ये वायरल वीडियो

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

20 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

32 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

37 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

56 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago