बिच्छुओं की खेती
सोशल मीडिया के इस ज़माने में अजीबो गरीब चीजें वायरल होती रहती हैं. अक्सर आपने सब्ज़ी-भाजी की खेती देखी होगी लेकिन आपने कभी बिच्छुओं की खेती सुनी या देखी हैं? जी हां एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कमरे में आप हज़ारों की संख्या में बिच्छू देख सकते हैं. इसके लिए एक ही कमरे में ब्लॉक्स बनाकर बिच्छुओं को रखा जाता है. उन्हें खाना खिलाया जाता है और उनके ऊपर दवा छिड़की जाती है. बिच्छुओं को पालने के लिए काफी सावधानी की ज़रूरत होती है क्योंकि जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कमरे में सेकड़ों बिच्छू भरे हैं. इन बिच्छुओं को पालने के लिए कितनी बहादुरी की ज़रूरत होती है, वो इस कमरे को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है. दरअसल इनकी खेती करने की एक ख़ास वजह होती है. इन बिच्छुओं के ज़हर को बेचा जाता है, इनके ज़हर के लिए ही ये बिच्छू पालने वाले अपनी जान को खतरे में डालते हैं. एक कमरे में ब्लॉक्स बनाकर बिच्छुओं को रखा जाता है. उन्हें खाना खिलाया जाता है. उनके ऊपर दवा डाली जाती है. बिच्छुओं को पालने के लिए काफी सावधानी की आवश्यकता होती है.
बिच्छुओं को पालने की दो वजह हो सकती हैं. असल में बिच्छू के जिस ज़हर से इंसान की जान जा सकती है, उसी ज़हर से जान भी बचायी जाती है. कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बिच्छू के ज़हर का इस्तेमाल किया जाता है. दूसरी तरफ कई देशों में बिच्छू को खाया भी जाता है. चीन में बिच्छू को बहुत ही चाव के साथ खाया जाता है. जिसके लिए इनकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है.
बिच्छुओं की खेती की मुख्य रूप से दो वजहें होती हैं. एक तो ये कि इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है. कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियों में बिच्छू के जहर का इस्तेमाल होता है और इसी जहर को जमा करने के लिए इन्हें पाला जाता है. आपको शायद ही पता हो कि बिच्छू का 1 लीटर ज़हर इंटरनेशनल मार्केट में 85 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिकता है. एक बिच्छू में 2 मिलीलीटर ज़हर होता है, यानि 500 बिच्छुओं का ज़हर करोड़पति बना देगा. एक बिच्छू ही आपको लखपति बना सकता है.
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…