राज ठाकरे और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही NDA में शामिल हो सकती है. गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है. आज यानी कि 18 मार्च को मनसे प्रमुख राज ठाकरे बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे एनडीए से 1 या 2 सीटों की मांग कर सकते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे दक्षिणी मुंबई और शिर्डी लोकसभा सीट चाहते हैं. अगर इन सीटों पर बीजेपी के साथ सहमति बन जाती है तो फिर MNS भी एनडीए में शामिल हो सकती है. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में मौजूद हैं. दोनों पार्टियां गठबंधन करने के लिए राजी हैं.
गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने इन दोनों सीटों से अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन बीजेपी के खिलाफ पूरे राज्य में जमकर प्रचार किया था.
बीते दिनों MNS और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने राजठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित आवास पर मुलाकात की थी. इससे पहले भी फरवरी के महीने में दोनों नेताओं के बीच मीटिंग हुई थी. तब सूत्रों ने दावा किया था कि MNS और बीजेपी के बीच आगामी चुनाव को लेकर बातचीत की गई है.
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले EC की 9 राज्यों में सर्जिकल स्ट्राइक, जानें चुनाव आयोग ने क्यों हटाए अफसर?
सीट शेयरिंग को लेकर MNS ने अपने तीन करीबी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. ये नेता लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं. ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि अगर ये गठबंधन हो जाता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा राज ठाकरे को होगा, क्योंकि राज ठाकरे की पार्टी कुछ सीटों पर ही प्रभावी है. इसके साथ ही MNS का सगंठन भी जमीनी तौर पर मजबूत नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…