Ajab Gajab News
आज के समय में शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता है. खासकर महिलाएं, उनका जब मन करता है तब शॉपिंग पर निकल जाती हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं शॉपिंग की लत भी एक बीमारी है.
जी हां, दरअसल इंग्लैंड के एक हेल्थकेयर ग्रुप ने ज्यादा शॉपिंग करने को उन बीमारियों की लिस्ट में शामिल किया है, जिसके लिए इलाज की जरूरत है. ज्यादा शॉपिंग करने को एक डिसॉर्डर माना गया है. मेडिकल टर्म में इसे पैरासोमनिया (Parasomnia) कहा जाता हैं. इंग्लैंड में एक महिला को पैरासोमनिया नाम की अजीब बीमारी है, जिसमें वो सोते हुए शॉपिंग करती है. अब तक महिला लाखों रुपये की शॉपिंग कर चुकी है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की रहने वाली 42 साल की महिला Kelly Knipes ने बताया कि इस डिसऑर्डर के चलते वह कर्ज में डूबती जा रही हैं. वो नींद में शॉपिंग करती हैं. सोते-सोते वो रात में ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर अपने कार्ट में सामान जोड़ लेती हैं और उसके बाद नींद में ही सामान को ऑर्डर कर देती हैं. इस चक्कर में वो अब तक 3 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं.
साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस से बात करते हुए महिला ने कहा कि उन्हें ये सोचकर बहुत चिंता होती है कि वो रात में क्या करेंगी, किस चीज पर पैसे खर्च कर देंगी. साल 2018 में जांच के बाद पता चला कि उन्हें पैरासोमनिया है. ये एक प्रकार की कंडीशन है, जिसमें नींद के वक्त इंसान असामान्य और अवांछनीय व्यवहार करने लगता है.
येल मेडिसिन के अनुसार, पैरासोमनिया से ग्रसित व्यक्ति नींद में चल सकता है, बात कर सकता है, खाना खा सकता है या अन्य कोई विचित्र काम कर सकता है पर उसे इन चीजों की सुध नहीं होती, क्योंकि दिमाग आधा ही जगा होता है.
बीते कुछ समय कैली के पास कई कूरियर पैकेज आए जिन्हें कब ऑर्डर किया गया, वह समझ नहीं पा रही थी. वह सोते समय कई चीजें ऑर्डर करती थी, जैसे नेट, पोल और बैकबोर्ड सहित एक प्लास्टिक बास्केटबॉल कोर्ट. उसने पेंट के डिब्बे, किताबें, नमक और काली मिर्च के बर्तन, बच्चों के खेलने का घर और यहां तक कि फ्रिज तक ऑनलाइन ऑर्डर किया था.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…