तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
राजस्थान से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में इन्हें मिली जगह
NDA Govt Cabinet News: राजस्थान के दूसरे सर्वाधिक आबादी वाले जिले जोधपुर के सांसद को लगातार तीसरी बार मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रि-परिषद में जगह मिलेगी. ये सांसद हैं— गजेंद्र सिंह शेखावत. आज (रविवार) सुबह नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर दी गई टी पार्टी में वह भी शामिल हुए थे.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार अपनी टीम में शामिल करके मुझे देश सेवा का मौका दिया है.
उन्होंने कहा, “देश को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प और जिन मुद्दों को लेकर हम चुनाव में जनता के बीच गये थे, उन्हें पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा.”
शेखावत ने जोधपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शहर के लोगों को उन्हें विजयी बनाने के लिए धन्यवाद दिया. जोधपुर को भारत में सूर्यनगरी (Sun City of India) कहा जाता है. यहां से शेखावत तीसरी बार चुनाव जीते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…