अजब-गजब

OMG! आखिर क्यों इस महिला ने अपने मृत पिता के शरीर को सालों तक घर में छिपाए रखा, जानें वजह

Woman Hides Father Corpse: कभी-कभी कुछ ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आ जाते हैं जो न सिर्फ हैरान कर देते हैं बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं. आजकल ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में है. दरअसल, ताइवान में एक महिला ने अपने मरे हुए पिता के शरीर को सालों तक अपने घर में छिपाकर रखने का आरोप लगा है. दावा किया जा रहा है कि उसके पिता की उम्र 100 साल हो चुकी थी. जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो महिला द्वारा ऐसा करने के पीछे की असली वजह पता चली जिसके बारे में जानकर पुलिस के होश उड़ गए.

मृत पिता के शरीर को सालों तक घर में छिपाए रखा

दरअसल, ये मामला ताइवान के दक्षिणी शहर काऊशुंग का है. जहां महिला कथित तौर पर 50 साल से भी अधिक समय से अपने पिता के साथ रह रही थी. उसकी मां की मौत उसके पिता की मौत से बहुत पहले ही हो गई थी. ऐसे में वह सिर्फ अपने पिता के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि महिला ने पिता की पेंशन का लाभ उठाएं रहने के लिए उनके शरीर को दफनाया नहीं था, बल्कि घर के अंदर ही सालों तक छुपाए रखा था.

पुलिस ने महिला से की पूछताछ

पिछले साल नवंबर में पहली बार पुलिस को महिला पर तब शक हुआ था जब उसपर 1,800 डॉलर यानी करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, क्योंकि उसने अपने घर के अंदर स्वास्थ्य अधिकारियों को डेंगू से रोकथाम के लिए केमिकल्स का छिड़काव करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों को उसपर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. फिर पुलिस अधिकारियों ने महिला से मुलाकात की और उससे उसके बुजुर्ग पिता के बारे में पूछताछ की.

ये भी पढ़ें:Ajab-Gajab: 16 साल से बिना कुछ खाएं पिए जिंदा है ये महिला, किया ऐसा दावा कि डॉक्टर भी हुए हैरान

पुलिस को सुनाई झूठी कहानियां

दावा किया जा रहा है कि वह शुरुआत में एक नर्सिंग होम में थे, लेकिन बाद में जब पुलिस ने दबाव डाला तो उसने अपनी कई झूठी कहानियां सुनाना शुरू कर दी. इस बार उसने कहा कि उसका भाई उन्हें मेनलैंड लेकर गया था लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के भाई को तो मरे हुए 50 साल हो गए थे और साथ ही इसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला कि महिला के पिता ने ताइवान छोड़ दिया हो. इसके बाद पुलिस ने फिर से उससे पूछताछ की तो उसने एक और कहानी सुना दी. उसने कहा कि उसके पिता की मौत मेनलैंड में ही हो गई थी लेकिन वह उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई थी.

घर में मिली बुजुर्ग व्यक्ति की हड्डियां

हालांकि पुलिस को महिला की इस कहानी पर भरोसा नहीं हुए और उन्होंने उसके घर की तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान उन्हें एक काले रंग का प्लास्टिक बैग मिला जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की हड्डियां थी. इससे पता चलता है कि वो व्यक्ति कुछ समय पहले ही मर चुका था. हालांकि बाद में हड्डियों की फॉरेंसिक जांच करवाई गई जिसमें खुलासा हुआ कि बुजुर्ग को मरे हुए एक या दो साल तो हो ही गए होंगे क्योंकि किसी शरीर को कंकाल बनने में आमतौर पर एक से दो साल लगते हैं.

इस वजह से महिला ने किया था ऐसा

बता दें कि महिला के पिता एक सैन्य अधिकारी थे और 20 से अधिक साल तक सेवा में थे. ऐसे में उन्हें उनकी रैंक और सर्विस हिस्ट्री के अनुसार मासिक पेंशन मिलती थी. दावा किया जा रहा है कि इसी पेंशन को पाने के लिए महिला ने साजिश रची थी और अपने पिता की लाश को सालों तक घर में छिपाए रखा था. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने के लिए बुजुर्ग शख्स की मौत के कारणों की जांच कर रही है कि क्या महिला ने अपने पिता के शव को छिपाने के अलावा भी और कोई अपराध किया है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago