खेल

IPL 2024, CSK Vs RR Match Highlights: प्लेऑफ के नजदीक पहुंची चेन्नई सीएसके, घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को रौंदा

IPL 2024, CSK Vs RR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 61वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया, जिसमें सीएसके ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गये इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को हराया

टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद (सर्वाधिक) 42 रनों की पारी खेली. वहीं रचिन रवींद्र 27 रन बनाए. डेरिल मिचेल 22, मोईन अली 10, शिवम दुबे 18, और समीर रिजवी ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. रवींद्र जडेजा के क्रिज के बीच से दौरने के चलते आउट दिया गया. राजस्थान रॉयल्स के लिए आर अश्विन ने दो विकेट चटकाए. वहीं नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

राजस्थान ने दिया था 142 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने काफी धीमी शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पावरप्ले में विकेट तो नहीं गिरने दिया लेकिन केवल 42 रन ही बना पाए. पावरप्ले के खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में सिमरजीत सिंह ने यशस्वी जायसवाल (24 रन) को चलता कर दिया. उनका कैच सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पकड़ा. इसके बाद 9वें ओवर में सिमरजीत सिंह ने ओपनर जोस बटलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए. दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद कप्तान सजू सैमसन ने पारी को संभाला लेकिन वह भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर आउट हुए. शुभम दुबे पहले ही गेंद पर आउट हो गए. सिमरजीत सिंह को तीन और तुषार देशपांडे ने दो विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ड, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK Vs RR: चेन्नई में सीएसके से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, प्लेऑफ का टिकट लेना चाहेगी संजू की सेना

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago