लाइफस्टाइल

अपने घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और बेसिक मसाले वाला चिकन, बहुत आसान है रेसिपी

Chicken Masala Recipe: हर वीकेंड पर आप कुछ स्वादिष्ट और खास खाने के लिए किसी रेस्तरां में जाते हैं तो इस बार घर पर ट्राई करें ये चिकन मसाला रेसिपी. इसका स्वाद आपको बाहर बने चिकन का स्वाद जरूर भूला देगा. बाहर पकाए गए अधिक चिकन में तेल की मात्रा अधिक होती है, लेकिन आप इसे घर पर भी कम तेल में तैयार कर सकते हैं. लेकिन इससे इसके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता. चिकन मसाला बहुत ही बेसिक और सिम्पल रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.आइए हम आपको बताते हैं चिकन मसाला बनाने की रेसिपी.

चिकन मसाला बनाने की सामग्री (Chicken Masala Recipe)

1/2 किलो चिकन
4 बारीक कटी हुई प्‍याज 
2 बारीक कटा हुआ टमाटर 
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्‍ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्‍दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
5 काली मिर्च
3-4 इलायची
1 टुकड़ा दालचीनी
1 चम्मच जीरा
2 लौंग
2 तेजपत्ता
1 चम्मच गरम मसाला
नमक स्‍वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें : Mother’s Day 2024: किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई, मैं घर में सब से छोटा था मेरे हिस्से में ‘मां’ आई

चिकन मसाला बनाने की विधि (Chicken Masala Recipe)

चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले साबुत मसालों को ग्राइंडर में डाल कर दरदरा पीस लें. अब दूसरी ओर चिकन को अच्छी तरह से धो कर रख लें. अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डाल कर गर्म कर लें. अब तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, तेजपत्ता और पिसे हुए मसाले डाल दें. फिर 15 से 20 सेकेंड तक भूनें. अब इसके बाद बारीक कटे प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से भून लें. अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर 5 मिनट फिर से भूनें.

कुछ समय के बाद इसमें चिकन के पीस और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला दें. अब 5 से 7 मिनट तक भूनें. इसके बाद अपने अनुसार ग्रेवी में पानी डाल कर पैन का ढक्कन बंद कर दें. अब हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन को पकने दें. 15 मिनट बाद गरम मसाला डाल दें. इसके बाद 5 मिनट बाद आंच बंद कर दें. तैयार है चिकन मसाला. आप इसे हरे धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

10 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

41 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago