MP का अनोखा मामला
MP News: मध्य प्रदेश में आए दिन अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं. कई बार ये अविश्वसनीय होते हैं तो कई बार इन मामलों के कारण सोशल मीडिया में खिल्ली उड़ जाती है. ऐसा ही एक मामल सतना जिले से आया है. जिले के कोठी तहसीलदार ने एक प्रमाण पत्र जारी किया है. इसमें किसान की आय 3 रुपये बताई गई है. सबसे बड़ी बात यह कि ये आय सकल पारिवारिक आया है. मतलब साफ है किसान का परिवार 25 पैसे और दिन का महज 0.83 पैसे कमाता है. इसी कारण सोशल मीडिया यूजर इसी दुनिया का सबसे गरीब परिवार बता रहे हैं. मामला सुर्खियों में आने के बाद इसमें सुधार कर लिया गया है.
यह प्रमाण पत्र तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी हुआ था और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रामस्वरूप नामक इस किसान ने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें उनकी सालाना आय 30 हजार रुपये दर्शाई गई थी. हालांकि, तहसील के बाबू ने गलती से इसे मात्र 3 रुपये अंकित कर दिया.
मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने इसे लिपिकीय त्रुटि करार दिया और नया आय प्रमाण पत्र जारी किया, जिसमें किसान की आय 30 हजार रुपये सालाना बताया गया है. तहसीलदार सौरभ द्विवेदी ने कहा कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी, जिसे सुधार लिया गया है और नया आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन और नारेबाजी बैन है..! मध्य प्रदेश विधानसभा ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
25 जुलाई 2025 को रामस्वरूप को नया आय प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसमें उनकी सालाना आय 30,000 रुपये (यानी 2,500 रुपये प्रतिमाह) दर्ज की गई है. इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं, जहां यूजर्स इस किसान को देश के सबसे गरीब इंसान के रूप में पेश कर रहे थे. तमाम सोशल मीडियो प्लेटफार्म पर इस मामले को लेकर जमकर मीम चल रहे हैं. इसमें लोग मध्य प्रदेश के अधिकारियों को घेर रहे हैं.
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…