दुनिया का सबसे महंगा मेढ़क
दुनिया में कई जानवर हैं, जो अपनी एक अलग ही खासियत के लिए मशहूर हैं. ऐसे ही आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे और जहरीले मेंढक के बारे में बताएंगे. मेंढक की इस प्रजाति का नाम पॉयजन डार्ट है. यह मेंढक अपने जहर के लिए जाना जाता है. यह बिकता भी है और इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाते हैं.
यह मेंढक लगभग 2 लाख रुपये में बिकता है, लेकिन इसके अंदर इतना जहर है कि एक बार में 10 लोगों की जान ले ले. फिर भी पूरी दुनिया में इसकी डिमांड है. इसी वजह से दुनिया में इस मेंढक की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है.
यह मेढ़क धरती पर पाए जाने वाले जीवों में सबसे ज्यादा जहरीला है. ये अपने चमकीले रंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं. इस वजह से यह डिमांड में रहता है. इसके शरीर पर पीले और काले रंग की धारियां पाई जाती हैं. दुनिया में मेढ़कों की विविधता के लिहाज से यह दूसरे स्थान पर आता है.
पॉयजन डार्ट मेढ़क का रंग अन्य मेंढकों से अलग होने के वजह से यूरोप और अमेरिका में कई परिवार अपने परिवार में पालना पसंद करते हैं. मॉर्केट में यह काफी ज्यादा डिमांड में रहते हैं. इस वजह से इनकी इंटरनेशनल मॉर्केट में तस्करी की जाती है.
मुख्यत: इन मेढ़कों को कोलंबिया में पाया जाता है. यही से इनकी तस्करी की जाती है. दुर्लभ होने की वजह से कई देशों ने इनके आयात और निर्यात पर रोक लगा दी है. इनमें हरे, काले, कोका और सुनहरे रंग के मेंढक यूनिक होते हैं. वहीं, कोलंबिया के ओफगा मेंढक काफी डिमांड रहते हैं.
आप सोच रहे होंगे कि आखिर इनकी इतनी डिमांड क्यों है? तो बता दें कि पहली बात तो इनका जहर निकालकर कई जगह दवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. दूसरा, ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, इसलिए अमीर लोग इन्हें अपने घरों में पालना पसंद करते हैं. पहले अमेरिका-ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों में इनकी डिमांड थी, लेकिन अब इन्हें एशिया में भी मंगाया जाता है. कई बार एयरपोर्ट पर इन्हें स्पॉट किया गया है.
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…