सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले महीने गिरफ्तार कर लिए गए थे. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद न तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया और न ही जेल से सरकारी काम-काज को छोड़ा. वह तिहाड़ जेल से ही सरकार चला रहे हैं.
केजरीवाल के विरोध में और समर्थन में अब तक अदालतों में कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. खबर है कि आज सीएम केजरीवाल के समर्थन में एक जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई है. उस याचिका में केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ VC के जरिए बातचीत करने की अनुमति देने की मांग की गई है. साथ ही मीडिया को केजरीवाल के इस्तीफे और राष्ट्रपति शासन लगाने पर दबाव बनाने और सनसनीखेज खबरें प्रसारित करने से रोकने की भी मांग की गई है.
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग
संवाददाता गोपाल कृष्ण ने बताया कि वकील श्रीकांत प्रसाद ने उक्त याचिका दायर की है. उनकी याचिका में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को केजरीवाल के इस्तीफे के लिए दबाव बनाने से रोकने की भी मांग की गई है. 10 अप्रैल को डीडीयू मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है.
याचिका में यह भी कहा गया है कि पिछले 7 सालों से दिल्ली सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. याचिका में कहा गया है कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि किसी सीएम के गिरफ्तार हो जाने के बाद वह जेल से सरकार नहीं चला सकते.
— भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…