विश्लेषण

‘महादेव’ पर ‘महाभारत’, सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा सीएम भूपेश बघेल का नाम, भाजपा-कांग्रेस में तनातनी

Mahadev App Case: अवैध महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आ रहा है. दरअसल, रविवार को एक आरोपी ने यह दावा करते हुए एक वीडियो बयान के साथ सामने आया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद उसे UAE भाग जाने के लिए कहा था. महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से वांटेड शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो बयान जारी किया. हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगस्त में ही सट्टेबाजी एप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्पष्ट रूप से झूठ बोल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं की थी. सरकार ने इस पर बैन लगाने में देरी की है.

आरोपी ने क्या कहा था?

वीडियो जारी कर आरोपी शुभम सोनी ने कहा कि उसने कहा कि वह ऐप का असली मालिक है. उसने 2021 में कंपनी बनाई थी और बेटिंग उसका व्यवसाय था. सब कुछ अच्छा चल रहा था, इसे हर तरफ से मदद मिलने लगा. बाद में उसे सुरक्षा की जरूरत पड़ी, क्योंकि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था. अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “ईडी कई महीनों से महादेव एप मामले की जांच कर रही है. आश्चर्यजनक है कि इसे प्रतिबंधित करने में इतना समय लगा. महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग सबसे पहले 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी. उनकी प्रशंसा करने के बजाय प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ ईडी को तैनात कर दिया.”

“भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन”

कांग्रेस ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने 24 अगस्त, 2023 को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्र सरकार द्वारा 28% टैक्स लगाकर ऑनलाइन बेटिंग को कानूनी दर्जा देने की बात उठाई थी. मुख्यमंत्री कई महीनों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप को केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं कर रही है. उन्होंने कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या कहीं भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन तो नहीं हो गया है?

यह भी पढ़ें: Assembly Election 2023: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा नहीं डाल पाए वोट, ईवीएम खराब होने के बाद लौटे वापस, कही ये बातें

सरकार ने ऐप पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रवर्तन न‍िदेशालय के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं. यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापेमारी के बाद की गई. इसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा भी हुआ है. छत्तीसगढ़ पुलिस बल में एक कांस्टेबल के रूप में कार्यरत आरोपी भीम सिंह यादव और असीम दास को ह‍िरासत में ल‍िया गया था. उनको मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

महादेव सट्टेबाजी ऐप को लेकर इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है. बीजेपी इस मामले को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला कर रही है. बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल हो जाएं, तो महादेव सट्टेबाजी ऐप हर-हर महादेव बन जाएगा.

स्मृति ईरानी ने साधा निशाना

आपको बता दें कि महादेव सट्टेबाजी मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आने से बीजेपी को एक बड़ा चुनावी मुद्दा मिल गया है. बीजेपी कांग्रेस को घेरने में कोई कंजूसी नहीं कर रही है. भाजपा नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों ले रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने  भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले लगता था कि बघेल इटली के रिमोट से चलते थे, लेकिन अब पता चला कि वो दुबई के रिमोट से चलते हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर कांग्रेस पर पर निशाना साधा था. छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लोगों ने महादेव को भी नहीं छोड़ा था.

– भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

3 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

58 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

3 hours ago