विश्लेषण

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अपने नाराज विधायकों से कैसे निपटेगी आम आदमी पार्टी?

Delhi Assembly Election 2025: इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए टिकट नहीं पाए विधायकों की नाराजगी भारी साबित हो सकती है. आपको बता दें कि बड़े पैमाने पर पार्टी वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं दे रही है. जारी की गई दो सूचियां में लगभग 18 विधायकों के नाम काट दिए गए हैं. यह सभी विधायक पार्टी के विरोध में आवाज तेज कर सकते हैं या फिर अपनी आस्था किसी और दल में दिखा सकते हैं.

उम्र का हवाला देकर राजनीति से संन्यास लेने का पत्र लिखने वाले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल नाराज विधायकों में से एक हैं. चर्चा है कि नाराज सभी विधायक एक दूसरे से लगातार संपर्क में है. ऐसा माना जा रहा है कि नाराज विधायक बैठक करके अपनी अलग रणनीति बना सकते हैं. ऐसे में 2025 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की राह मुश्किल होती दिखाई पड़ रही है.

बागी हो सकते है विधायक

आम आदमी पार्टी से जिन विधायकों को टिकट नहीं मिली है, उनके स्वर बदलने लगे हैं. यदि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें उनके साथ सामंजस्य नहीं बैठाया तो हालत विपरीत हो सकते हैं. विधायक दिलीप पांडे का टिकट काटने पर उनके समर्थको नें तो सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वहीं सीलमपुर से टिकट नहीं मिलने पर विधायक अब्दुल रहमान नें तो यह तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दिमाग़ पर शनि सवार है. अब्दुल रहमान ने मुसलमानों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया.

नाराज विधायकों से संपर्क करने में बीजेपी

शाहदरा से विधायक रहे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. उन्होंने 5 दिसंबर को पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह अब उम्र बढ़ने की वजह से राजनीति से संन्यास लेना चाहते है. इससे इतर रामनिवास गोयल को लेकर चर्चा है कि वह नाराज तो है लेकिन अभी भी पार्टी के साथ आस्था बनाये हुए है. चर्चा हैं कि सभी नाराज विधायकों नें एकजुट होकर केजरीवाल से मिलकर दबाव बनाने की रणनीति बनाई है. टिकट नहीं पाए कई विधायक फोन पर कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप कॉल करके नया राजनीतिक सफर शुरू करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक कुछ नाराज विधायक भाजपा से संपर्क में हैं, जबकि भाजपा कुछ नाराज विधायकों से संपर्क साधे हुई है. फिलहाल नाराज विधायक वेट एंड वॉच की स्थिति में है.

विश्वास में लिए बगैर काटे गए टिकट

आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें 18 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. यह सभी 18 विधायकों का आरोप है कि उनको विश्वास में लिए बगैर टिकट काटे गये है. सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान नें अरविंद केजरीवाल सहित शीर्ष नेतृत्व पर तानाशाही करने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि मुस्लिमों को पार्टी ने सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है.

-भारत एक्सप्रेस

आदित्य द्विवेदी

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

39 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

45 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

57 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago