कर्नाटक में BJP के लिए क्यों इतना जरूरी है JDS?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन अपने-अपने कुनबे को विस्तार देने में जुटे हुए हैं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को चुनाव में मात देने का दावा कर रहा है. ‘इंडिया’ गठबंधन का दावा है कि जनता बीजेपी से उब चुकी है और वह परिवर्तन के मूड में है. दूसरी तरफ, बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की बात कर रही है और दावा कर रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 2024 के चुनावों में हैट्रिक लगाएगा. बीजेपी का फोकस इस वक्त दक्षिणी भारत के राज्यों पर है लेकिन यहां पार्टी को कर्नाटक के अलावा अन्य राज्यों में ज्यादा कुछ हासिल नहीं होता नजर आ रहा है.

तमिलनाडु में AIADMK के झटके के बाद बीजेपी को कर्नाटक में जरूर बढ़त मिल सकती है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल सेक्युलर नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की और इस दौरान जेडीएस के एनडीए में शामिल होने पर सहमति बनी. इस बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी ने NDA में शामिल होने का ऐलान कर दिया.

एनडीए में शामिल हुए जेडीएस

अमित शाह से मुलाकात के बाद एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हमने औपचारिक रूप से भाजपा के साथ हाथ मिलाने और NDA का हिस्सा बनने पर चर्चा की. हमने औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है. हमारी ओर से कोई मांग नहीं है. कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन हो गया है और हम अब आगे सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी अपने पैर दक्षिण में मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जेडीएस का एनडीए में शामिल हो जाना कहीं न कहीं उसकी स्थिति को मजबूत करेगा. हालांंकि कुछ महीने पहले कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी और जेडीएस मात्र 19 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. लेकिन अब बीजेपी और जेडीएस के साथ आने से यहां चुनावी समीकरण दिलचस्प हो सकते हैं, क्योंकि कर्नाटक में बीजेपी को कांग्रेस से हारकर सत्ता गंवानी पड़ी थी. ऐसे में बीजेपी को लोकसभा चुनाव के लिए एक सहयोगी की जरूरत थी, जो जेडीएस काफी हद तक पूरी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: INDIA In UNGA: “आतंकी ठिकानों को बंद कर PoK को तुरंत खाली करे पाकिस्तान” UNGA में भारत ने पाक को जमकर लताड़ा

पिछले लोकसभा चुनावों में 28 में से 25 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी को नुकसान की आशंका थी. ‘इंडिया’ गठबंधन के आकार लेने के बाद निश्चित तौर पर बीजेपी की चिंताएं बढ़ी होंगी क्योंकि इस गठबंधन में प्रमुख विपक्षी दल एक साथ हैं. ऐसे में कर्नाटक में जेडीएस को अपने पाले में करने में कामयाब होने के बाद बीजेपी जरूर उत्साहित हो सकती है.

जेडीएस इतनी जरूरी क्यों?

विधानसभा चुनावों में लिंगायत वोटरों की मायूसी ने बीजेपी को कर्नाटक की सत्ता से बेदखल कर दिया था. हालांकि, इसके लिए बीजेपी की नीतियां भी कम जिम्मेदार नहीं थीं. बीएस येदियुरप्पा को प्रचार से काफी हद तक दूर रखना और अन्य कद्दावर नेताओं को टिकट न देना बीजेपी को भारी पड़ा. ऐसे में जेडीएस के साथ आने से दक्षिणी कर्नाटक में दलित वोटरों के बीच बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है और काफी हद तक लिंगायत वोटरों की बेरुखी से हुए नुकसान की भरपाई कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

32 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

54 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago