देश

Sonbhadra News: लोन के नाम पर यूनियन बैंक में चल रहा था रिश्वतखोरी का खेल, CBI ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा

-कौशलेंद्र पांडेय

Sonbhadra News: सीबीआई के लखनऊ यूनिट की टीम ने शुक्रवार की शाम सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के ब्रांच में छापेमारी की. इस दौरान लोन असिस्टेंट क्लर्क को 18 हजार रंगे हाथ लेते पकड़ा, साथ ही लोन में फर्जीवाड़े की मिलती शिकायतों को लेकर छानबीन की. करीब चार घंटे तक छानबीन के बाद जहां लोन और कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए, वहीं विस्तृत पूछताछ के लिए बैंक क्लर्क को गिरफ्तार कर सर्किट हाउस ले जाया गया. माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक, यूनियन बैंक आफ इंडिया में लोन में बरती जा रही गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को लेकर कुछ लोगों ने सीबीआई से शिकायत की थी. इसी के बाद सीबीआई शुक्रवार की शाम, इंस्पेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में लगभग आधा दर्जन इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों की टीम के साथ सोनभद्र पहुंची. चार बजे के करीब मुख्यालय स्थित ब्रांच पर जैसे ही सीबीआई की टीम पहुंची, बैंक में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर शिकायत करने वाले एक व्यक्ति के हाथों रिश्वत लेते बैंक क्लर्क मनीष अग्रवाल को दबोच लिया गया. वहीं, लोन से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों के साथ बैंक के अन्य कर्मियों और ब्रांच मैनेजर से बारी-बारी पूछताछ की.

ये भी पढ़ें– जी-20 के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दिल्ली पुलिस के जवानों को दी डिनर पार्टी, पुलिसकर्मी बोले- Feeling Proud

वहीं इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय ने बताया कि लोन में गड़बड़ी को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में सीबीआई की तरफ से एक एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके सिलसिले में और रिश्वतखोरी की शिकायत के क्रम में शुक्रवार की शाम सीबीआई टीम यहां पहुंची. इंस्पेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई वाली टीम ने बैंक क्लर्क मनीष अग्रवाल को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है. टीम संबंधित लोगों से पूछताछ और छानबीन की कार्रवाई में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago