विश्लेषण

ताशी नामग्याल को जानते हैं? लद्दाख के इस हीरो ने ऐसे बदला था कारगिल युद्ध का इतिहास

Kargil Vijay Diwas 2026: ताशी नामग्याल को जानते हैं? लद्दाख के इस साधारण चरवाहे ने 1999 के दौरान बटालिक सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठ की सूचना भारतीय सेना को दी थी. इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास बन गया.

मई 1999 की शुरुआत में, गारकोन गांव के ताशी नामग्याल अपनी खोई हुई याक की तलाश में बटालिक की ऊंची पहाड़ियों पर निकले थे. वहां उन्होंने पथानी पोशाक में सैनिकों को बंकर खोदते देखा. वे हथियार भी लिए हुए थे. स्थिति की गंभीरता समझते हुए ताशी ने तुरंत भारतीय सेना को सूचना दी. उनकी इस सतर्कता ने सेना को समय रहते अलर्ट कर दिया. इससे पाकिस्तान की योजना को झटका लगा, जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को काटने की कोशिश कर रहा था. ताशी नामग्याल की यह भूमिका कारगिल युद्ध में भारत की जीत में महत्वपूर्ण साबित हुई.

लद्दाख में अमर शहीदों के शौर्य की जीवंत गाथा

लेह में भारतीय सेना का ‘हॉल ऑफ फेम’ संग्रहालय इन वीर गाथाओं का जीवंत गवाह है. यहां ताशी नामग्याल से लेकर कैप्टन सौरभ कालिया, कैप्टन विक्रम बत्रा (‘शेरशाह’), कैप्टन विजयंत थापर और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे जैसे वीरों के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की कहानियां सुरक्षित हैं. दीवारों पर लगे चित्र, दस्तावेज और स्मृतियां याद दिलाती हैं कि कैसे इन जांबाजों ने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया.

18 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस तापमान

ठंडे रेगिस्तान में बर्फ से ढंकी चोटियों पर 16,000 से 18,000 फीट की ऊंचाई पर कारगिल युद्ध लड़ना और जीतना भारतीय सेना के लिए कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा, इसका अहसास वहां जाने पर ही होता है. ऑक्सीजन की कमी, कड़ाके की ठंड, खड़ी चढ़ाई और दुश्मन की फायरिंग- इन सबके बावजूद जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलता दिलाई. 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कब्जा किए गए सभी क्षेत्रों को खाली करवा लिया.

सीमा की सुरक्षा में स्थानीय लोगों और सेना का अटूट संगम

सब जानते हैं कि लेह-लद्दाख क्षेत्र भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है. इसके एक ओर पाकिस्तान की सीमा है, तो दूसरी ओर चीन की. यही वजह है कि इस इलाके की सुरक्षा और यहां के स्थानीय लोगों का सहयोग हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. ताशी नामग्याल जैसे आम नागरिकों का योगदान इस बात का प्रमाण है कि सीमा सुरक्षा केवल वर्दीधारी जवानों का ही नहीं, पूरे राष्ट्र का सामूहिक दायित्व है.

अमर बलिदानियों और गुमनाम नायकों को शत-शत नमन

आज 27वां कारगिल विजय दिवस है. यह दिन केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने देश की अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. ताशी नामग्याल जैसे गुमनाम नायकों की कहानी हमें याद दिलाती है कि देशभक्ति कभी भी पोशाक या पदवी की मोहताज नहीं होती.

यह भी पढ़ें-बाल गंगाधर तिलक जयंती: ‘सम्राज्य का सबसे बड़ा शत्रु’, वैभव पुरंदरे की किताब से जानिए तिलक का दूसरा पक्ष

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago