विश्लेषण

हरियाणा टू मुंबई, मॉडल के मर्डर का ‘सीक्रेट’…दिव्या पाहुजा हत्याकांड के पीछे जुड़े हैं कई सारे तार

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, हरियाणा के टोहाना नहर से दिव्या का शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, 2 जनवरी को पाहुजा को पांच लोग होटल सिटी पॉइंट ले गए और कमरा नंबर 111 के अंदर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी.

शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पूर्व मॉडल की हत्या के एक आरोपी बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. इससे पहले बुधवार को 27 वर्षीय पाहुजा की कथित हत्या के मामले में कम से कम तीन लोगों (अभिजीत, हेमराज और ओमप्रकाश) को गिरफ्तार किया गया था. एक अन्य आरोपी रवि बंगा अभी भी फरार बताया जा रहा है. पुलिसिया पुछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को लाश का सही ठिकाना बताया.

कोलकाता एयरपोर्ट से बलराज गिल गिरफ्तार

गुरुग्राम एसीपी (क्राइम) ने ANI समाचार एजेंसी को बताया, “मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोपी बलराज गिल को गुरुवार को कोलकाता हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया गया. वह पटियाला बस स्टैंड के पास अपनी कार छोड़ने के बाद लापता हो गया था. एक अन्य आरोपी रवि बंगा अभी भी फरार है.”

5 जनवरी को, गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि उसने वह कार बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पूर्व मॉडल के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था. BMW कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली थी. एक CCTV फुटेज से पता चला कि आरोपी शव को होटल से खींचकर कार में ले गए. इस बीच पाहुजा के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. पुलिस ने दावा किया है कि एसआईटी के तहत क्राइम ब्रांच की छह टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की बिहार में जनसभा आज, लोकसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज

कब-कब क्या-क्या हुआ?

बता दें कि 1 जनवरी को दिव्या पाहुजा हत्यारोपी अभिजीत सिंह के साथ घूमने गई थी. उसके बाद अभिजीत और एक अन्य 2 जनवरी की सुबह गुरग्राम के सिटी पॉइंट होटल में पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, 2 जनवरी की देर रात अभिजीत ने अपने साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया और कथित तौर पर उसके शव को अपनी गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने के मकसद से अपने 2 अन्य साथियों को 10 लाख रुपये दिए. अभिजीत के दोनों साथी पाहुजा के शव को लेकर फरार हो गए. बहरहाल पुलिस ने अभिजीत और दो अन्य को हिरासत में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. दिव्या पाहुजा का नाम गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गाडोली के एनकाउंटर में सबसे पहले सामने आया था. दिव्या कथित रूप में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थी.

धीरे-धीरे करीब 11 दिन बीत गए.पुलिस ने गुरुग्राम के साथ-साथ हरियाणा का कोना-कोना छान लिया, लेकिन दिव्या की बॉडी कहीं नहीं मिली. हालांकि, आज पुलिस ने सूचना दी है कि दिव्या पाहुजा की बॉडी हरियाणा के टोहाना में एक नहर में मिला है. अब इसी को आधार बनाकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

एक सुराग से बहन नैना ने की पहचान

बताया गया है कि दिव्या के शव की पहचान उसकी बहन ने की है. दिव्या के शरीर पर बने एक निशान ने उसके शव की पहचान कराई. नहर से शव निकालने के बाद उसकी एक तस्वीर पुलिस ने दिव्या के घर वालों को भेजी, जिसे देखकर उन्होंने लाश की पहचान की. जानकारी के मुताबिक, दिव्या के पीठ पर एक टैटू बना हुआ था, जिससे उसकी बहन ने पहचान लिया और यह साबित हो गया कि नहर में पड़ा ये शव दिव्या पाहुजा का ही है.

यह भी पढ़ें: Divya Pahuja Murder Case: पुलिस ने हत्या के 11 दिन बाद बरामद किया शव, तलाश में जुटी थीं 6 टीमें

दिव्या पाहुजा हत्याकांड की पीछे की कहानी

6 फरवरी, 2016 को मुंबई में एक पुलिस एनकाउंटर के दौरान हरियाणा के एक खतरनाक गैंगस्टर संदीप गाडोली की मौत हो गई थी. बाद में, मुंबई पुलिस ने कहा कि गाडोली को उसकी “प्रेमिका” दिव्या की मदद से जाल में फंसाया गया और फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया. जिस वक्त संदीप का एनकाउंटर हुआ, तब दिव्या उसी होटल में मौजूद थी. एनकाउंटर हरियाणा पुलिस ने किया लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे हत्या करार दिया.

वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर गुज्जर उस समय गिरोह चलाता था और कथित तौर पर गाडोली को खत्म करने के लिए हरियाणा पुलिस अधिकारियों के साथ साजिश रचता था. मुठभेड़ के समय गुज्जर जेल में था, लेकिन उसने अपने भाई मनोज की मदद से साजिश रची और दिव्या को हनी ट्रैप में फंसाया. उस वक्त पांच पुलिस कर्मियों, दिव्या, उसकी मां और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिव्या को गिरफ्तार होने के करीब सात साल बाद पिछले साल जून में जमानत दे दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago